SRH vs RR: संजू सैमसन की तूफानी पारी, हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान की एकतरफा जीत

By अंकित सिंह | Mar 29, 2022

इंडियन प्रीमियर लीग में आज राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा मुकाबले में 61 रनों से हरा दिया है। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 210 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। हैदराबाद को जीत के लिए 211 रन बनाने थे। हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही और उसे पहला झटका 3 रन के स्कोर पर लगा जब कप्तान केन विलियमसन प्रसिद्ध कृष्णा के शिकार बने। कुल मिलाकर देखें तो 9 रन के स्कोर पर हैदराबाद के 3 विकेट गिर चुके थे। अभिषेक शर्मा और अब्दुल समद भी हैदराबाद के लिए कुछ खास नहीं कर सके। हैदराबाद की ओर से एडेन मार्कराम और रोमारियो शेफर्ड ने एक अच्छी साझेदारी की। एडेन मार्कराम ने आज अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने भी कुछ अच्छी बल्लेबाजी की। हालांकि यह हैदराबाद की जीत के लिए काफी नहीं था।

इसे भी पढ़ें: IPL 2022। क्रुणाल और हुड्डा की दिखी जुगलबंदियां तो राजस्थान-हैदराबाद पर है सभी की निगाहें

रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर को उस समय जीवनदान मिला जब उन्होंने खाता भी नहीं खोला था चूंकि गेंद नोबॉल थी। बटलर (35) और यशस्वी जायसवाल (20) ने 58 रन की साझेदारी करके टीम को अच्छी शुरूआत दी। बटलर ने उमरान मलिक को चौथे ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाये और इस ओवर में 21 रन बने। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने इसके बाद वाशिंगटन सुंदर को एक एक छक्का लगाया। रॉयल्स के पांच ओवर में बिना किसी नुकसान के 52 रन बन गए। जायसवाल सातवें ओवर में रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर एडेन मार्कराम को कैच देकर लौटे। वहीं बटलर नौवें ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे। 

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल