भाजपा एमएलसी संजय निषाद के प्रभु श्रीराम पर अमर्यादित बयान से संत नाराज, कानूनी कार्यवाही की मांग की

By सत्य प्रकाश | Nov 08, 2021

अयोध्या । भाजपा के नव निर्वाचित एमएलसी निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने भगवान श्री राम जन्म को लेकर अमर्यादित टिप्पणी दिए जाने के बाद संतों ने नाराजगी जाहिर की है। और कानूनी कार्यवाही की बात की है। साथ ही चेतावनी दी कि हमारे भगवान को लेकर अब टिप्पणी किया तो उसका अंजाम बुरा होगा।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या पहुंची रामायण एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए है खास सुविधा

संजय निषाद के बयान को लेकर रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास ने संजय निषाद के बयान को कपोलकल्पित व झूठा करार दिया है । आचार्य सतेंद्र दास ने कहा कि श्री राम के प्रति बयान देने वाले ऐसे व्यक्ति को बीजेपी रखती है तो बड़ा नुकसान बीजेपी का होगा । इसको पार्टी से अलग करें । उसने भगवान श्री राम का अपमान किया है , संजय निषाद समाज व पार्टी को दूषित करने वाला है । यह सनातन धर्म का अपमान है । वहीं अयोध्या तपस्वी छावनी के संत परमहंस आचार्य ने संजय निषाद के बयान की निंदा किया है । परमहंस आचार्य ने कहा कि संजय निषाद के खिलाफ कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए । संजय निषाद मूर्ख है , बीजेपी संजय निषाद को पार्टी से दूर रखें ।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार