AIMIM के समर्थन में सलमान नदवी का दिखा समाजवादी पार्टी पर गर्म तेवर

In support of AIMIM,Salman Nadvi hot tone on SP

2022 विधानसभा चुनाव मेंAIMIM के पक्ष में उतरे मौलाना सलमान हुसैनी नदवी ने कहा सपा ने मुस्लिम समाज वोट बैंक बताकर लोगों पर करते रहे ऐहसान। अयोध्या पहुंचे मौलाना सलमान हुसैनी नदवी साहब ने कहा कि इस्लाम और राजनीति अलग अलग नही बल्कि दोनो का घनिष्ट सम्बंध है।

अयोध्या। 2022 विधानसभा चुनाव में मुस्लिम समाज का प्रतिनिधित्व के लिए AIMIM को विकल्प बना रही है। जिसको लेकर प्रदेश भर के कई मुस्लिम संगठन समर्थन दे चुके हैं। और अब अन्य जनपदों में भी मुस्लिम समाज के लोगो जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इसके कारण राजनीति में बड़ा बदलाव हो सकता है। अयोध्या पहुंचे ऑल इंडिया जमीयत शबाब-ए- इस्लाम के अध्यक्ष मौलाना सलमान हुसैनी नदवी का AIMIM के पार्टी कार्यालय पर समर्थकों के द्वारा स्वागत किया गया।

इसे भी पढ़ें: BJP के केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा, विपक्ष कर रहा संस्कारो को सीखने की कोशिश 

अयोध्या पहुंचे मौलाना सलमान हुसैनी नदवी साहब ने कहा कि इस्लाम और राजनीति अलग अलग नही बल्कि दोनो का घनिष्ट सम्बंध है। बगैर  बेहतर सुशासन के लोक कल्याण सम्भव नही है और उसके लिये ज़रूरी है कि एक ऐसी सरकार हो। जो अत्याचार के खिलाफ और न्याय की पक्षधर हो। उन्होने कहा  अभी तक दलितों और मुस्लिम समाज का सभी राजनीतिक दल शोषण करते आये हैं। उन्होने कहा हमारा उददेश्य सर्व समाज को एक साथ लाकर लोगों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना है। समाज के बीच राजनीतिक चेतना ना होने के कारण ही जनता का शोषण होता है। उन्होंने अपने वक़्तव्य मे कहा मुस्लिम और दलित ही समाज का वह वर्ग है जिसका आजादी के बाद से आज तक शोषण होता रहा है और उन्हे अपना वोट बैंक समझा जाता रहा है। 

इसे भी पढ़ें: BJP के केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा, विपक्ष कर रहा संस्कारो को सीखने की कोशिश 

वहीं देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी से मानव कल्याण की ही बात हुई है। और उन लोगों ने मेरी बात को स्वीकार भी किया है। तो वही समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा कोई राजनीतिक पार्टी अपनी बिरादरी यादव को वोट बैंक बनाए यह बात समझ में आती है। और जब तरक्की जब शुरू होती है तो वह अपने वफ़ादार को ज्यादा तजब्बो देता है। और जो लोग मुसलमानों को अपना वोट बैंक समझ कर एक एहसान करते रहे। और मुस्लिम यदि खुद किसी का वोट बैंक बनते रहे यह उनकी गलती है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़