By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2019
मुंबई। नवोदित फिल्म अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने शनिवार को कहा कि वह बहुत जल्द ही निर्देशक अनुराग बसु की अगली फिल्म के लिए शूटिंग शुरू करेंगी। कई अभिनेताओं से सजी यह फिल्म छह सितंबर को रिलीज होने वाली है। सान्या ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘मैं बहुत जल्द अनुराग बसु की फिल्म की शूटिंग शुरू करूंगी। मैं इसे लेकर उत्साहित हूं।’’ इस फिल्म में भारतीय महानगरों की चार अलग-अलग कहानियों को दिखाया जाएगा।
फिल्म का निर्माण टी-सीरीज के भूषण कुमार कर रहे हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, फातिमा सना शेख, आदित्य रॉय कपूर और पंकज त्रिपाठी जैसे कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में दिखेंगे।
सान्या, रितेश बत्रा की फिल्म ‘‘फोटोग्राफ’’ को लेकर भी काफी उत्साहित हैं, जिसमें उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुख्य भूमिका निभायी है। अमेरिका में चल रहे ‘सनडान्स फिल्म फेस्टिवल’ में इस फिल्म का प्रीमियर हुआ था।
इसे भी पढ़ें- रोहित शेट्टी की इस फिल्म में करने जा रहे हैं अक्षय कुमार ये दमदार रोल