सपना चौधरी भोजपुरी इंडस्ट्री में करने जा रही हैं डेब्यू, इस सुपरस्टार के साथ मचाएंगी धमाल

By टीम प्रभासाक्षी | Jul 12, 2021

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल सपना चौधरी भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। इस बात की पुष्टि खुद सपना चौधरी ने भी कर दी है। सपना चौधरी अपनी कला के दम पर आज वो नाम बन चुकी हैं जो देश और दुनिया में अपने गानों और डांस से धमाल मचाती नजर आती हैं। सपना अपने डांस की वजह से घर-घर में भी पहचानी जाती है। 


हिंदी वेब सीरीज में भी आएंगी नजर

सपना हरियाणवी डांसर से बॉलीवुड का भी सफर तय कर चुकी हैं। इसके साथ ही अब वह भोजपुरी फिल्म में काम करती दिखाई देंगी। सपना इस फिल्म में बतौर लीड अभिनेत्री नजर आएंगी। सपना चौधरी ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि मेरे फोन बहुत समय से चाहते थे कि मैं एक्टिंग करूं तो मैं आपको बता दूं कि मैं एक वेब सीरीज में नजर आने वाली हूं। इस वेब सीरीज का नाम भाग है और यह एक हिंदी वेब सीरीज है।

भोजपुरी फिल्म का नहीं बताया नाम

सपना ने आगे कहा कि इतना ही नहीं मैं जल्द ही भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हूं और मैं दिनेश लाल उर्फ निरहुआ के साथ नजर आऊंगी। हालांकि इस फिल्म का नाम मैं आपको फिलहाल नहीं बता सकती लेकिन इसका खुलासा भी मैं जल्द करूंगी। आपको बता दें कि सपना बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। इस शो के बाद से भी सपना की पॉपुलैरिटी भी खासा उछाल आया है। सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सपना शादी और फिर उसके मां बनने के बाद से किसी स्टेज परफॉर्मेंस या शो में नजर नहीं आई हैं। सपना ऐसे में अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया के जरिए अपडेट देती रहती हैं और उनके लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। बता दें कि सपना कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।     


प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana