हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी ने सरेआम पति वीर साहू पर लुटाया प्यार, जिंदगी में आने के लिए कहा शुक्रिया

By टीम प्रभासाक्षी | Jul 11, 2021

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सपना अपने डांस से लाखों लोगों को दीवाना बना चुकी हैं। हालांकि सपना पिछले काफी समय से स्टेज परफॉर्मेंस से दूर हैं। जिसकी वजह उनका मां बनना है।  आपको बता दें कि पिछले साल सपना ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी और इस बात की भनक किसी को भी नहीं लगी थी। सपना की शादी का खुलासा तब हुआ जब वह मां बन गईं और उनके पति वीर साहू ने फेसबुक के जरिए इस बात की जानकारी दी।

जिंदगी में आने के लिए किया पति का शुक्रिया

सपना चौधरी ने वीर साहू को चार साल तक डेट करने के बाद शादी की थी। वहीं अब डांसर ने अपने पति वीर साहू पर सरेआम प्यार लुटाया है। दरअसल सपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अपने पति पर प्यार लुटाती हुई नजर आ रही हैं। सपना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रील वीडियो शेयर किया है। जिसमें सफेद कलर के पैंट सूट में नजर आ रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में सपना ने पति वीर पर प्यार लुटाते हुए लिखा मेरी जिंदगी में आने के लिए शुक्रिया।

 

हरियाणा के किसान परिवार से हैं सपना के पति 

इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने पति की पसंद को भी सोहणी बताया है। वहीं अगर सपना के पति की बात करें तो वह भी हरियाणवी सिंगर है। वीर साहू एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनका जन्म हरियाणा के मदनहेरी गांव में हुआ था। वह रसूख आला जाट और थड्डी–बड्डी जैसी कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुके हैं। सपना और वीर ने एक दूसरे को चार साल तक डेट करने के बाद शादी की। सपना चौधरी इन भले ही स्टेज परफॉर्मेंस दूर हो लेकिन वह अपने फैंस को सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज शेयर कर एंटरटेन करती रहती हैं।  

प्रमुख खबरें

Sikh अलगाववादी नेता की हत्या की कथित साजिश में भारत की जांच के नतीजों का इंतजार : America

World Cup में Surya तीसरे नंबर पर उतरें , भारत और वेस्टइंडीज का फाइनल चाहते हैं Lara

परिवारों की शुद्ध बचत तीन साल में नौ लाख करोड़ रुपये घटीः सरकारी आंकड़ा

देश के आठ प्रमुख शहरों में 2023 में खाली पड़े shopping mall की संख्या बढ़कर 64 हुई: Report