सारा की एक्सरसाइज रूटीन वाली वीडियो देख एक फैंस ने कहा- इतनी फिटनेस देख आ रहा हार्ट अटैक

By निधि अविनाश | Mar 22, 2022

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान हमेशा से अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती है। इस कारण से वह कई लोगों के दिल में जगह भी बना चुकी है। उनकी पिछली फिल्म अतरंगी रे में एक बिहारी लड़की का रोल कर उन्होंने सबका दिल जीत लिया था। कई एकटर- एकट्रेस ने उनकी तारीफ भी की। आपको बता दें कि, सारा एक फिटनेस फ्रीक है और वह अपने हेल्थ का पूरा ध्यान भी रखती हैं। फिट होने के लिए वह रोजाना एक्सरसाइज भी करती रहती हैं। हाल ही में सारा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रही है।

इस वीडियो में वह कई अलग-अलग एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रही हैं। सारा के इस कोलाज वीडियो में सारा की फिट बॉडी साफ नजर आ रही है। जानकारी के लिए बता दें कि, जब भी सारा के पास फ्री टाइम होता है तो वह घर पर बैठना पसंद नहीं करती हैं। उन्हें घूमना काफी पसंद है और वह कभी दोस्तो के साथ तो कभी फैमिली के साथ घूमने निकल जाती हैं। सारा ने अपनी फिटनेस वाली वीडियो के साथ एक स्पेशल मैसेज भी शेयर किया है। आप भी देखें: 

View this post on Instagram

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

प्रमुख खबरें

Delhi to Agra Travel Guide: मानसून की फुहारों के बीच ताजमहल और Baby Taj का दीदार, एक दिन की छुट्टी के लिए परफेक्ट One-Day Trip

Best Monsoon Car Accessories: मानसून में कार को चमकदार और सुरक्षित रखने के लिए खरीदें ये जरूरी गैजेट्स

Hockey World Cup: भारत-पाकिस्तान के बीच करो या मरो का मैच, सेमीफाइनल पर निगाहें!

Ahmedabad Police ने किया Boss Scam का भंडाफोड़, Pakistan और China तक फैला है इस साइबर जाल का नेटवर्क