कोलकाता: सरबजनिन सामुदायिक दुर्गा पूजा पंडाल महिला सशक्तिकरण पर आधारित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2022

कोलकाता। न्यू टाउन सरबजनिन दुर्गा पूजा पंडाल सोमवार को अपने उद्घाटन के बाद, सभी महिला पुजारियों और ढाकी टीम के साथ नवरात्रि उत्सव मना रहा है। कोलकाता के उत्तरपूर्वी किनारे पर स्थित सैटेलाइट टाउनशिप में हो रही यह पहली सामुदायिक दुर्गा पूजा मदर बंगाल और महिला सशक्तिकरण पर आधारित है। दुर्गा पूजा समिति के सचिव समरेश दास ने कहा, पूजा पंडाल में सभी चारों पुजारी महिलाएं हैं। इसके अलावा 12 ढाकी (ढोलकिये) और धुनुची नाच के लगभग एक दर्जन कलाकार हैं।

इसे भी पढ़ें: नवरात्रि के मौके पर फिल्म Brahmastra की टिकट के दाम 100 रुपये तक सीमित

पंडाल में इसके अलावा टेराकोटा, डोकरा कला, कठपुतली और नबन्ना त्योहार और पश्चिम बंगाल से जुड़ी चीज़ें प्रदर्शित की जाएंगी। कलाकार प्रशांत पाल ने कहा, थीम पश्चिम बंगाल के विभिन्न हस्तशिल्प का एक कोलाज है। लकड़ी की गुड़िया, डोकरा और टेराकोटा आइटम, मनसा घोट, छऊ मुखौटे, मिट्टी की कलाकृतियों का इसमें इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, मूर्तियां पारंपरिक होंगी। चार महिला पुजारियों में से एक, दत्तात्रिय घोषाल ने कहा कि पूजा वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार होगी। वह 2018 से पुजारी हैं। दास ने कहा कि किसी भी स्थानीय निवासी को पूजा के लिए कोई दान नहीं देना पड़ेगा, क्योंकि यह व्यक्तिगत और कॉर्पोरेट माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Iran को PM Netanyahu की खुली चेतावनी, कहा- युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है

Shreya Kalra का खुलासा, जब Shivangi के साथ रिश्ते में थे तब मुझे फ्लर्टिंग मैसेज करते थे Kushal Tandon

MPPSC ADPO Recruitment: आवेदन का आखिरी मौका, 24 July की Last Date से पहले करें अप्लाई

स्पेसएक्स की तर्ज पर चीन ने पहली बार नियंत्रित और सुरक्षित तरीके से उतारा अपना पुन: प्रयोज्य रॉकेट बूस्टर