सरबजीत कौर पाकिस्तान जाकर बनी नूर हुसैन, अब हुई गिरफ्तार, किया जाएगा डिपोर्ट

By अभिनय आकाश | Jan 05, 2026

पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने ननकाना साहिब क्षेत्र से भारतीय महिला सरबजीत कौर उर्फ नूर हुसैन और उसके पाकिस्तानी पति नासिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। वह नवंबर 2025 में एक धार्मिक आयोजन के लिए सिख श्रद्धालुओं के साथ पाकिस्तान गई थीं। उनके साथ उनके पति नासिर हुसैन को भी हिरासत में ले लिया गया है। सरबजीत को अटारी सीमा के रास्ते भारत वापस भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें: 10 लाख का हेल्थ कवर अब Aadhaar-Voter ID पर: Punjab सरकार की बड़ी पहल, 3 महीने में मिलेंगे Health Cards!

सिख श्रद्धालुओं के साथ पाकिस्तान यात्रा

सरबजीत कौर 4 नवंबर 2025 को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के लिए 1,932 सिख श्रद्धालुओं के साथ पाकिस्तान गई थींउन्होंने अमृतसर से अटारी सीमा के रास्ते यात्रा की। यह समूह 10 दिनों तक पाकिस्तान में रुका और कई महत्वपूर्ण सिख स्थलों का दर्शन किया। अधिकांश श्रद्धालु 13 नवंबर को भारत लौट आए सूत्रों के अनुसार, दोनों की गिरफ्तारी में पाक की इंटेलिजेंस ब्यूरो डिवीजन ननकाना साहिब की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर फेरेवाली गांव में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया। फिलहाल दोनों को पुलिस स्टेशन सदर, ननकाना साहिब में रखा गया है।

समूह के साथ वापस नहीं लौटीं

जब समूह लौटा, तो केवल 1,922 लोग ही वापस आए। सरबजीत कौर लापता थीं। उनका नाम न तो पाकिस्तान के प्रस्थान रिकॉर्ड में था और न ही भारत के प्रवेश रिकॉर्ड में। शुरू में यही माना गया कि वह लापता हैं। पाकिस्तानी पुलिस और सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने जांच शुरू की।

इसे भी पढ़ें: Punjab के होशियारपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, तीन लोगों की मौत

विवाह और धर्म परिवर्तन

सरबजीत कौर ने पाकिस्तान में पाकिस्तानी नागरिक नासिर हुसैन से शादी की। उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया और अपना नाम बदलकर नूर हुसैन रख लिया। उनका निकाहनामा (विवाह प्रमाण पत्र) और धर्म परिवर्तन की पुष्टि करने वाला एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया। वीडियो में उन्होंने कहा कि वह नासिर से प्यार करती थीं और उन्हें नौ साल से जानती थीं। उन्होंने यह भी बताया कि उनका तलाक हो चुका था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Iran Israel Conflict Live Updates: Trump के बयान के बाद Iran पर हमला, Israel ने की पुष्टि, हाई अलर्ट जारी

Semifinal का सस्पेंस: Pakistan-SL मैच पर टिकीं New Zealand की निगाहें, कप्तान Santner ने मानी टेंशन की बात

तेहरान से लेकर इस्फ़हान तक होने लगे बम धमाके, इजरायल ने ईरान पर ताबड़तोड़ स्ट्राइक कर दी?

SpiceJet को Supreme Court से डबल झटका, 144 करोड़ की अर्जी खारिज, Chairman Ajay Singh पर जुर्माना।