Rourkela Assembly Seat: राउरकेला सीट से फिर जीत की हैट्रिक लगाने उतरे शारदा प्रसाद नायक

By अनन्या मिश्रा | May 20, 2024

ओडिशा में अपनी सत्ता को बरकरार रखने के लिए बीजू जनता दल भरपूर प्रयास कर रही है, तो वहीं भारतीय जनता पार्टी भी सत्ता पर कब्जा पाने के लिए बेकरार है। दोनों ही पार्टियां राज्य के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पूरी रणनीति के साथ उतरे हैं। ऐसे में ओडिशा राज्य की राउरकेला विधानसभा सीट भी काफी महत्वपूर्ण है। उस सीट से बीजेडी ने मौजूदा विधायक सह श्रम मंत्री शारदा प्रसाद नायक को उम्मीदवार बनाया है। 

इसे भी पढ़ें: Angul Assembly Seat: अंगुल विधानसभा सीट पर BJD और कांग्रेस ने दिया नए चेहरों को मौका, समझिए यहां का समीकरण

साल 2019 के विधानसभा चुनाव की बात करें, तो साल 2019 के चुनाव में भी इस सीट से शारदा प्रसाद नायक ने जीत हासिल की थी। उस दौरान उनको 60,705 वोट मिले थे। उन्होंने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निहार प्रत्याशी को शिकस्त दी थी। यह सीट जनरल कैटेगरी के अंतर्गत आती है। साल 2019 के चुनावों के अनुसार, यहां पर कुल 2,06,068 मतदाता थे। राउरकेला विधानसभा सीट से 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरकर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी

आरक्षण पर दिए बयान पर अड़े Shankersinh Vaghela, बोले- माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता

AISA अध्यक्ष Neha की हिरासत पर भड़के INDIA गठबंधन के नेता, पुलिस कार्रवाई की निंदा