सरदार पटेल ने दूरदर्शिता से मजबूत और अखंड भारत के सपने को साकार किया : गृह मंत्री शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2022

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को विभाजित रखने के प्रयास करने वाली विरोधी ताकतों के बावजूद अपनी दूरदर्शिता से एक मजबूत और अखंड भारत के सपने को साकार किया। शाह ने कहा कि भारत एक मजबूत और समृद्ध देश बनने के स्वतंत्रता सेनानियों के सपने को अगले 25 वर्ष में साकार कर लेगा और अपनी स्वतंत्रता के 100वें वर्ष का जश्न मनाएगा।

उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 147वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक दौड़ को हरी झंडी दिखाते हुए यह बात कही।  शाह ने कहा, ‘‘आज़ादी के समय भी, भारत को विभाजित रखने के लिए कुछ ताकतों ने प्रयास किए थे। हमने देखा है कि कैसे सरदार पटेल ने अपनी दूरदर्शिता और राजनीतिक सूझबूझ से जूनागढ़, जम्मू-कश्मीर और हैदराबाद को भारत संघ में शामिल किया था।’’ यहां मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से शुरू हुई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ में खेल जगत की हस्तियों, खेल प्रेमियों और केंद्रीय पुलिस बलों के जवानों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।

इसे भी पढ़ें: अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्रीय परिषद की बैठक के लिए अमित शाह का प्रस्तावित बंगाल दौरा स्थगित

इस अवसर पर शाह ने गुजरात के मोरबी में रविवार को माच्छू नदी पर बने एक पुल के गिरने से जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि भी दी। इस हादसे में अब तक 130 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

शाही पनीर को भूल जाइए! घर पर एक बार बनाकर देखिए शाही मटर प्याज की सब्जी, रेस्टोरेंट जाना ही बंद कर देंगे

Health Tips: कब्ज से राहत पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स, पेट के साथ आंतों की होगी सफाई

1 करोड़ के इनामी नक्सली रामधेर मज्जी ने गिरोह के साथ किया सरेंडर, MMC ज़ोन हुआ नक्सल मुक्त

Parliament Winter Session: वंदे मातरम् के 150 साल पूरे, लोकसभा में 10 घंटे चलेगी चर्चा