झारखंड में दस रुपये में धोती, साड़ी एवं लुंगी योजना प्रारंभ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2021

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को दुमका में ‘सोना-सोबरन धोती-साड़ी’ वितरण योजना आरंभ की जिसके तहत गरीबों को सिर्फ दस रुपये में धोती, साड़ी एवं लुंगी वर्ष में दो बार मिल सकेगी।

इसे भी पढ़ें: झारखंड के मुख्यमंत्री के भोजपुरी, मगही को लेकर की गई टिप्पणी पर भाजपा ने आपत्ति जतायी

उन्होंने कहा कि पूरे राज्य के 57 लाख लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा,‘‘ गरीबों के लिये हमने यह योजना 2014 में ही शुरू की थी परंतु हमारी सरकार चली गयी और पूर्ववर्ती सरकार ने इसे बंद कर दिया था, जिसे फिर आज फिर से चालू करना पड़ा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन में अब तीन के बजाए छहअंडे देने का निर्णय सरकार ने लिया है। मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन 37 करोड़ 92 लाख 39 हज़ार 800 रुपए की 18 योजनाओं का उद्घाटन और 2 अरब 30 करोड़, 76 लाख 7 हज़ार 600 रुपए की कई योजनाओं की आधारशिला रखी।

इसे भी पढ़ें: लगभग पांच माह बाद देवघर का बाबा धाम खुला, भक्तों में उत्साह

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने कई योजनाएं शुरू की है। इन सभी योजनाओं को तेजी के साथ धरातल पर उतारा जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Iran में युद्ध और दमन ने आम जनता का जीना दूभर किया, Nobel Laureate Narges Mohammadi का बयान

OpenAI और Google समेत दिग्गज टेक कंपनियों पर AI विकास की गति धीमी करने का मुकदमा

Caribbean Sea में संदिग्ध ड्रग बोट पर US Military का हमला, 4 लोगों की मौत

Ukraine के कब्जाए इलाकों में Russia ने कराया State Duma चुनाव, कीव ने बताया अवैध