नरोत्तम मिश्रा के अल्टीमेटम देने के बाद बैकफुट पर आया सारेगामा म्यूजिक, इस गाने की बदलेगी लिरिक्स

By सुयश भट्ट | Dec 27, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन को ‘मधुबन में राधिका नाचे’ गाने पर डांस को लेकर अल्टीमेटम दिया था। जिसके बाद अब “मधुबन” गाने का लिरिक्स और नाम बदला जाएगा।

इसे भी पढ़ें:CM शिवराज सिंह चौहान पहुंचे दिल्ली, OBC आरक्षण को लेकर हो सकती है चर्चा 

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक्ट्रेस सनी लियोनी और शारिब तोशी को 3 दिन के अंदर माफी मांगने और गाना हटाने की चेतावनी दी थी। साधु संतों ने धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने का आरोप लगाया था।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अब इस मामले का पटाक्षेप हो चुका है। इस तरह का वीडियो ना बनाएं जाए। जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे और बाद में माफी मांगना पड़े। अभी हमने सिर्फ चेतावनी दी है, आगे कार्रवाही करेंगे।

इसे बी पढ़ें:झोपड़ी में आग लगने से 3 साल की बच्ची की हुई मौत, पुलिस कर रही है जांच 

इससे पहले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि कुछ विधर्मी लगातार हिंदू मान्यताओं को आहत कर रहे हैं। राधा माँ हमारी भगवान हैं। देश में राधा के अलग-अलग मंदिर हैं। माता राधा की पूजा की जाती है। क्या शाकिब तोशी अपने धर्म पर भी गाना बना सकते हैं?

आपको बता दें कि हाल ही में सनी लियोन का एक गाना मधुबन रिलीज हुआ है। जिसे लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। गाने में सनी लियोन के डांस पर लोगों ने आपत्ति जताई है। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी मथुरा के संत भी इस गाने के वीडियो पर बैन लगाने की मांग कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी