पाक कप्तान सरफराज की टिप्पणी से आमिर के विश्व कप चयन पर संशय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2019

कराची।मोहम्मद आमिर के विश्व कप के लिये चयन पर अनिश्चितता बन गयी है क्योंकि कप्तान सरफराज अहमद ने इस अनुभवी बायें हाथ के तेज गेंदबाज के एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में विकेट नहीं लेने के लिये चिंता व्यक्त की है।सरफराज ने एक टीवी चैनल से कहा, ‘‘जब आपका मुख्य गेंदबाज लगातार विकेट नहीं चटका रहा है तो निश्चित रूप से यह कप्तान के लिये चिंता की बात है। ’’

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान के कप्तान अशगर बर्खास्त, राशिद खान-मोहम्‍मद नबी ने जताया कड़ा विरोध

ओवल में 2017 चैम्पियंस ट्राफी फाइनल में आमिर ने टीम की जीत में 16 रन देकर तीन विकेट चटकाये थे लेकिन इस 26 साल के क्रिकेटर ने तब से 14 वनडे में एक से ज्यादा विकेट नहीं लिया है और इनमें से नौ मैचों में एक भी विकेट नहीं ले सका है। चयनकर्ता 18 अप्रैल को विश्व कप के लिये पाकिस्तानी टीम की घोषणा करेंगे और सूत्रों का कहना है कि वे 23 अप्रैल को इंग्लैंड जाने के लिये 17 से 18 खिलाड़ियां के नाम की घोषणा करेंगे।

इसे भी पढ़ें: न्यूजीलैंड विश्व कप टीम में जिम्मी नीशाम को किया गया शामिल

सूत्र ने कहा, ‘‘पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, इसके अलावा मई में कुछ इंग्लिश काउंटी टीमों के खिलाफ भी कुछ मैच हैं। हर देश 23 मई तक विश्व कप के लिये 15 सदस्यीय टीम लगभग चयन हो चुका होगा तो चयनकर्ता शायद आमिर पर फैसला करने से पहले उनका प्रदर्शन देखना चाहेंगे।’’ सरफराज ने कहा, ‘‘मैं यह नहीं कह सकता कि वह (आमिर) विश्व कप टीम में होगा या नहीं लेकिन हमारी योजना के लिये चीजें स्पष्ट हैं और जब टीम की घोषणा होगी तो सभी को पता चल जायेगा।’’

प्रमुख खबरें

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति