Sarfaraz Khan ने बल्ले से मचाया तूफान, सेंचुरी ठोक कर एशिया कप से पहले सिलेक्टर्स की बढ़ाई टेंशन

By Kusum | Aug 18, 2025

सरफराज खान ने सोमवार को बुची बाबू ट्रॉफी में मुंबई के लिए बेहतरीन शतक जड़ा है। उन्होंने अपनी इस सेंचुरी के दम पर सिलेक्टर्स को परेशानी में डालने का काम किया है। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम में नहीं चुने गए जिसके बाद दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टीएनसीए इलेवन के खिलाफ 92 गेंदों में शतक जड़ दिया। 

वहीं हाल ही में सरफराज खान ने करीब 15 किलो वजन घटाया था और वह चर्चा में आ गए थे। एशिया कप 2025 के ठीक बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। सरफराज की कोशिश इस सीरीज में वापसी करने पर होगी। सरफराज खान का मानना है कि मुंबई के सभी क्रिकेटरों को कांगा लीग प्रतियोगिता में खेलना चाहिए। सरफराज मुंबई के मानसून सीजन में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि क्रिकेटर्स को असफलता के डर से इसे नहीं छोड़ना चाहिए।   

प्रमुख खबरें

Red Lipstick लगाने से महिलाओं का Confidence और आकर्षण क्यों बढ़ जाता है

BRS महिला विधायकों के साथ Police बदसलूकी मामला, Congress MLC Addanki Dayakar ने जांच के लिए बनाई Special Committee

Film Hanuman Ansh ने Box Office पर की 205.73 करोड़ रुपये की कुल कमाई

BRICS Summit 2026: Gautam Adani से मिले Cyril Ramaphosa, भारत-दक्षिण अफ्रीका निवेश पर बड़ी चर्चा