सतारा लोकसभा सीट पर 21 अक्टूबर को होगा उपचुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2019

नयी दिल्ली। चुनाव आयोग ने मंगलवार को घोषणा की कि सतारा लोकसभा सीट पर उपचुनाव महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ 21 अक्टूबर को ही होंगे। बंबई उच्च न्यायालय के सतारा लोकसभा चुनाव पर दायर चुनाव याचिका पर निर्णय लेने के बाद उपचुनाव कराने का निर्णय लिया गया। अदालत का आदेश सोमवार को ही आयोग को मिला था।

सतारा से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सांसद उदयनराजे भोसले ने हाल ही में लोकसभा से इस्तीफा देने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया था। विधानसभा चुनाव के साथ ही इस सीट पर डले वोटों की गिनती भी 24 अक्टूबर को की जाएगी।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह