सात्विक-चिराग और पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद BWF अवार्ड के लिए नामित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2019

नयी दिल्ली। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी को सत्र में शानदार प्रदर्शन करने के लिए विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने ‘मोस्ट इंप्रूव्ड प्लेयर आफ द ईयर’ पुरस्कार के लिए नामित किया है। सात्विक और चिराग की युवा जोड़ी ने 2019 में कई यादगार जीत दर्ज की। इस भारतीय जोड़ी ने थाईलैंड ओपन के रूप में पहला सुपर 500 खिताब जीतने के अलावा फ्रेंच ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के फाइनल में भी जगह बनाई।

इसे भी पढ़ें: पीबीएल नीलामी में पीवी सिंधु और ताइ जू के लिए सर्वाधिक 77 लाख रुपये की बोली

ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी की सूची में नामांकन नहीं मिला क्योंकि वह इस साल विश्व चैंपियनशिप के अलावा कोई और टूर्नामेंट नहीं जीत सकीं। साल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ये पुरस्कार 11 से 15 दिसंबर तक होने वाले बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स के दूसरे सत्र के उद्घाटन समारोह और डिनर के दौरान दिए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi निर्वाचन आयोग पर भ्रम फैलाने के लिए पद से दें इस्तीफा: Mohan Yadav

Middle East में तनाव बढ़ने से Global Oil Supply पर असर, Crude Oil की कीमतों में बड़ा उछाल

Asian Games में गोल्ड से बस एक छलांग दूर थीं Ancy Sojan, चीन की खिलाड़ी ने आखिरी दांव से मारी बाजी

Election Commission की निष्पक्षता पर सवाल उठाने का कांग्रेस को हक नहीं: Samrat Choudhary