सत्यपाल मलिक का बयान, न किसी राजनीतिक दल में शामिल होऊंगा और न ही चुनाव लड़ूंगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2022

मेरठ (उप्र)। मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने से पहले यह स्पष्ट कर दिया है कि वह न किसी राजनीतिक दल में शामिल होंगे और न ही चुनाव लड़ेंगे। सेवानिवृत्त होने से पहले मलिक ने कहा, ‘‘हम किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होने जा रहे हैं, और और न ही कोई चुनाव लड़ेंगे।’’ मेघालय के राज्यपाल के रूप में शुक्रवार (30 सितंबर) को मलिक का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इससे पहले यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि मलिक राष्‍ट्रीय लोकदल में शामिल हो सकते हैं, लेकिन बातचीत में उन्‍होंने इन अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया कि वह किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे। मलिक ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, मीडिया में हमारे राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होने की जो संभावनाएं जताई जा रही हैं, उसमें बिल्कुल दम नही हैं। हम रिटायर होने के बाद राष्ट्रीय लोकदल तो क्या किसी भी पार्टी में शामिल नही होने जा रहे हैं। मलिक ने यह भी साफ किया है कि वह कोई चुनाव भी नही लड़ेंगे। 

इसे भी पढ़ें: एंबुलेंस को देखते ही मोदी ने रुकवा दिया अपना काफिला, अहमदाबाद से गांधीनगर जा रहे थे PM, देखें Video

उल्लेखनीय है कि तीन अक्टूबर को शामली में किसान सम्‍मेलन का आयोजन किया गया था जिसमें राष्‍ट्रीय लोकदल के अध्‍यक्ष जयंत चौधरी के साथ मलिक के भी मंच साझा करने की चर्चा थी। इस बारे में पूछे जाने पर उन्‍होंने कहा कि शामली की तीन अक्टूबर की किसानों की बैठक गैर राजनीतिक है, जो फिलहाल वहां धारा-144 लागू होने के कारण निरस्त कर दी गई है। आज सेवानिवृत्त होने के बाद भविष्य में अब आप क्‍या करेंगे, इस सवाल के जवाब में मलिक ने कहा, मैं सिर्फ किसानों की लड़ाई लड़ूंगा, किसानों की लड़ाई कहीं होगी, वहां पर जाऊंगा। किसानों को संगठित करुंगा और किसी पार्टी में नही जाऊंगा, कोई चुनाव भी नही लडूंगा। उल्लेखनीय है कि मेघालय के राज्यपाल रहते मलिक ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलित किसानों का समर्थन करते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया। 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार