'सत्यमेव जयते, नए युग की तैयारी', सीएम गहलोत के गढ़ में लगे सचिन पायलट के पोस्टर

By अंकित सिंह | Sep 26, 2022

राजस्थान में सियासी हलचल के बीच पोस्टर वार भी शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गढ़ में सचिन पायलट के समर्थन में पोस्टर लगे हैं। इस पोस्टर में लिखा है। सत्यमेव जयते, नए युग की तैयारी। सवाल यह है कि क्या आलाकमान सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुका है। हालांकि, जिस तरीके से रविवार से लगातार राजस्थान के सियासी घटनाक्रम देखने को मिल रहा है, उससे साफ तौर पर जाहिर होता है कि सचिन पायलट के लिए मुख्यमंत्री पद इतना आसान नहीं है। गहलोत गुट के विधायक लगातार सचिन पायलट का विरोध कर रहे हैं। दिल्ली से गए पर्यवेक्षकों के लिए भी कई मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। आपको बता दें कि राजस्थान की राजनीति में भले ही कांग्रेस में ही सचिन पायलट और अशोक गहलोत हैं, लेकिन दोनों के बीच की तकरार हम सब देख चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: खाचरियावास का कहना है कि जो राजस्थान के विधायकों के साथ होगा वही नेता होगा

राजस्थान के बागी विधायकों को माकन ने साफ संदेश देते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी 'सशर्त प्रस्तावों' की अनुमति नहीं दी। एआईसीसी पर्यवेक्षक अजय माकन ने राजस्थान सीएलपी बैठक से पहले विधायक शांति धारीवाल द्वारा बुलाई गई बैठक पर बात करते हुए कहा कि जब आधिकारिक बैठक पहले ही बुलाई जाती है तो समानांतर रूप से बैठक बुलाना अनुशासनात्मक है। हम देखेंगे कि क्या कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक प्रताप खाचरियावास, एस धारीवाल और सीपी जोशी ने हमसे मुलाकात की, 3 मांगें रखीं। एक तो 19 अक्टूबर के बाद कांग्रेस अध्यक्ष को जिम्मेदारी (मुख्यमंत्री नियुक्त करने की) सौंपने के प्रस्ताव को लागू करने की घोषणा करना; हमने कहा कि यह हितों का टकराव होगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर