Satyendar Jain fainted In Washroom | तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन बेहोश होकर बाथरूम में गिरे, DDU अस्पताल में कराए गए भर्ती

By रेनू तिवारी | May 25, 2023

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन बृहस्पतिवार को चक्कर आने के बाद तिहाड़ जेल में गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया। आप का कहना है कि डीडीयू अस्पताल में भर्ती सत्येंद्र जैन तिहाड़ के शौचालय में बेहोश हो गए। दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया। आम आदमी पार्टी (आप) के सूत्रों ने कहा कि जैन तिहाड़ जेल के शौचालय में गिर गए थे। पिछले एक सप्ताह में यह दूसरी बार था जब दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री को स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों के बाद अस्पताल ले जाया गया था। 

इसे भी पढ़ें: Adani समूह की सात कंपनियों के शेयर नुकसान में, एंटरप्राइजेज लगभग छह प्रतिशत टूटा

तिहाड़ जेल के डीजी के मुताबिक, जेल परिसर के सेल नंबर 7 में बंद सत्येंद्र जेल गुरुवार सुबह करीब छह बजे वॉशरूम में गिर गया। उन्होंने कहा कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके कई चिकित्सीय परीक्षण होंगे। डीजी ने यह भी कहा कि सत्येंद्र जैन की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी होनी है।

तिहाड़ जेल के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि कमजोरी की शिकायत के बाद जैन को निगरानी में रखा गया था। अधिकारी ने बताया कि उनके शरीर के अंग सामान्य पाए गए। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने पीठ, बाएं पैर और कंधे में दर्द की भी शिकायत की।इससे पहले आप के सूत्रों ने कहा था कि पिछले साल भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार होने के बाद से जैन का करीब 35 किलोग्राम वजन कम हो गया है।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।