सऊदी अरब ने तनाव को लेकर खाड़ी और अरब लीग की तत्काल बैठक बुलाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2019

रियाद। सऊदी अरब ने खाड़ी में बढ़ते तनाव पर चर्चा करने के लिए क्षेत्रीय खाड़ी सहयोग परिषद और अरब लीग की तत्काल बैठक बुलाई है। सऊदी प्रेस एजेंसी ने कहा कि शाह सलमान ने खाड़ी नेताओं और अरब देशों को क्षेत्र में हाल के ‘‘हमलों और उनके नतीजों’’ पर चर्चा करने के लिए 30 मई को मक्का में दो आपात बैठकों में आमंत्रित किया है।

ईरान के कथित खतरों पर अमेरिका द्वारा एक विमानवाहन पोत और बमवर्षक विमान तैनात करने के साथ ही खाड़ी में तनाव बढ़ गया है।गौरतलब है कि फुजैरा में रविवार को रहस्यमयी हमलों में सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों समेत चार जहाजों को काफी नुकसान पहुंचा था।

इसे भी पढ़ें: सऊदी अरब ने 4 महिला अधिकार कार्यकर्ता को किया रिहा

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह