सऊदी अरब ने 4 महिला अधिकार कार्यकर्ता को किया रिहा

saudi-arabia-four-women-rights-activists-released

लंदन के मानवाधिकार संगठन एलक्यूएसटी ने ट्विटर पर कहा कि हातून अल-फस्सी, अमल अल-हरबी, म्यासा अल-मानेया और अबीर नमनकानी को अस्थायी रूप से रिहा कर दिया गया।

रियाद। सऊदी अरब ने हिरासत में ली गई कम से कम चार महिला अधिकार कार्यकर्ताओं को बृहस्पितवार को रिहा कर दिया। इन महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला लंबित है। लंदन के एक मानवाधिकार संगठन ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही अस्थायी रूप से रिहा की गई महिलाओं की संख्या सात हो गई है।

विदेशी मीडिया, राजनयिक और मानवाधिकार संगठनों के संपर्क में रहने सहित कई अन्य आरोपों में ये महिलाएं हिरासत में बंद थी। कुल 11 महिला अधिकार कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था, जिनमें से कुछ महिलाओं ने पूछताछ अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न और यातना का आरोप लगाया है। लंदन के मानवाधिकार संगठन एलक्यूएसटी ने ट्विटर पर कहा कि हातून अल-फस्सी, अमल अल-हरबी, म्यासा अल-मानेया और अबीर नमनकानी को अस्थायी रूप से रिहा कर दिया गया। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़