सऊदी अरब ने अमेरिका में पहली महिला राजदूत किया नियुक्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2019

रियाद। सऊदी अरब ने अमेरिका में अपने राजदूत को बदल दिया है। एक शाही आदेश में शनिवार को यह जानकारी दी गई। राजकुमारी रिमा बिंत बंदार पहली महिला हैं जिन्हें सऊदी अरब ने अमेरिका में अपना राजदूत नियुक्त किया है। वह राजकुमार खालिद बिन सलमान की जगह लेंगी, जिन्हें उप रक्षा मंत्री बनाया गया है।

राजकुमार खालिद सऊदी अरब के युवराज (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान के छोटे भाई हैं। मोहम्मद बिन सलमान सऊदी अरब के वास्तविक शासक और रक्षा मंत्री भी हैं। यह फेरबदल बीते साल अक्टूबर में इस्तांबुल में सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के बाद किया गया है, इसलिये इसे काफी अहम माना जा रहा है। खशोगी की हत्या के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था।

प्रमुख खबरें

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान