बड़बोले ट्रंप से बिदका सऊदी अरब, रूस को किया फोन

By अभिनय आकाश | Apr 03, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सनक भरी हरकतें इस युद्ध में उन्हें लगातार अकेला कर रही हैं। ट्रंप के बड़बोले बयान से ही दुनिया के सबसे ताकतवर सैन्य अलायंस नाटो के टूटने की आशंका पैदा हो गई है। इसी तरह लंबे समय तक अमेरिका का करीबी सहयोगी रहने वाला सऊदी अरब भी अब उनसे किनारा करता दिख रहा है। खुद अमेरिका के लोग भी अब ट्रंप के फैसलों पर सवाल उठाने लगे हैं। यह जंग अब सिर्फ मिसाइलें और सैन्य कार्यवाही तक नहीं रह गई। बल्कि इस जंग की वजह से कूटनीति भी तेजी से करवट ले रही है। इस बदलती नीति का ताजा उदाहरण सऊदी अरब है। ध्यान रहे सऊदी अरब लंबे समय तक अमेरिका का करीबी रहा है। कहना चाहिए सहयोगी तो अब भी है लेकिन ट्रंप के बड़बोलेपन से सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को ऐसे हर्ट किया कि उन्होंने अमेरिका के प्रतिद्वंदी रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन से फोन कॉल पर बात की। इस फोन कॉल ने वैश्विक राजनीति में नए संकेत दे दिए हैं। 

इसे भी पढ़ें: होर्मुज संकट से बेहाल दुनिया को चीन की ऊर्जा नीति से सीख लेनी चाहिए

जाहिर है सऊदी अरब और रूस के बीच हुई बातचीत महज एक फोन कॉल नहीं बल्कि सऊदी अरब की बदलती विदेश नीति का संकेत भी है। सऊदी अरब अब संतुलन की रणनीति अपनाता दिख रहा है। वह एक तरफ अमेरिका से रिश्ते बनाए रखना चाहता है। लेकिन दूसरी तरफ वह रूस और चीन जैसे वैश्विक ताकतों के साथ भी अपने संबंध मजबूत कर रहा है। ट्रंप ने जो सऊदी अरब पर दबाव में होने का बड़बोला दावा किया था तो उसके प्रिंस ने दिखा दिया कि सऊदी अरब किसी के दबाव में नहीं है बल्कि वह एक धड़े पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहेगा।

प्रमुख खबरें

Dantewada में सुरक्षाबलों ने पकड़ा माओवादियों का छिपाया गया हथियारों और BGL का बड़ा जखीरा

पहाड़ों की राजनीति लेने लगी करवट! Uttarakhand Congress में छिड़ी महाभारत और Harish Rawat के तेवर पार्टी को नुकसान के स्पष्ट संदेश दे रहे हैं

Shivraj Singh Chouhan को थमाई झूठी स्क्रिप्ट, YSRCP ने Proddatur कार्यक्रम पर TDP को घेरा

डर, रहस्य और सीरियल किलर का खौफ, अक्टूबर में आ रही हैं ये 4 दमदार फिल्में-सीरीज