Pakistan के लिए अब भारत से सीधे भिड़ जाएगा सऊदी, शहबाज ने MBS संग ऐसी कौन सी भाई-भाई वाली डील साइन कर ली?

By अभिनय आकाश | Sep 18, 2025

भारत और पाकिस्तान के रिश्ते में जो नहीं होना चाहिए था वो हो गया है। पाकिस्तान के साथ खड़े होकर अब एक देश भारत को आंख दिखाने के लिए तैयार नजर आ रहा है। पाकिस्तान ने एक ऐसी डील कर ली है, जो बिल्कुल नाटो जैसी है। नाटो समूह के किसी भी सदस्य देश पर अगर किसी ने भी हमला किया। तो पूरा संगठन उस देश की सुरक्षा में खड़ा हो जाता है। नतीजन नाटो को बहुत मजबूत संगठन माना जाता है। ऐसे ही पाकिस्तान के साथ नाटो जैसी डील कर ली है। जिसमें अगर पाकिस्तान पर किसी भी देश ने हमला किया तो वो उस देश पर हमला जैसा होगा। हैरानी की बात ये है कि ये डील किसी और ने नहीं बल्कि भारत के ही करीबी और पक्के साझेदार कहे जाने वाले सऊदी अरब ने की है। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan ने गलती से दिया PM मोदी को जन्मदिन का तोहफा, सब हैरान

सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, प्रकाशित एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि यह समझौता, जो दोनों देशों की अपनी सुरक्षा बढ़ाने तथा क्षेत्र और विश्व में सुरक्षा और शांति प्राप्त करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है, इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के पहलुओं को विकसित करना और किसी भी आक्रमण के खिलाफ संयुक्त प्रतिरोध को मजबूत करना है। समझौते में कहा गया है कि किसी भी देश के विरुद्ध किसी भी आक्रमण को दोनों के विरुद्ध आक्रमण माना जाएगा।

प्रमुख खबरें

RCB के बिकने पर विजय माल्या का रिएक्शन, कहा-तब हंसे थे लोग, आज देखिए कीमत...

Ahmedabad में PM Morarji Desai को किया याद, Maganbhai Patel ने सुनाए राष्ट्रनिष्ठा के किस्से

कर्नाटक के CM सिद्धारमैया और पत्नी को High Court का समन, MUDA जमीन घोटाले की File फिर खुली

Women Reservation पर जल्दबाजी क्यों? Kharge का Kiren Rijiju को पत्र, चुनाव बाद हो All-Party Meeting