सौरभ चौधरी ने पुरूष एयर पिस्टल राष्ट्रीय ट्रायल में क्लीन स्वीप किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2018

नयी दिल्ली। एशियाई खेलों और युवा ओलंपिक खेलों के चैम्पियन सौरभ चौधरी ने रविवार को यहां डा कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में दूसरी ट्रायल प्रतियोगिता की 10 मीटर एयर पिस्टल ट्रायल्स में पुरूषों और जूनियर लड़कों के वर्ग में जीत दर्ज की। सौरभ ने शनिवार को पहली ट्रायल प्रतियोगिता की दोनों स्पर्धाओं में जीत हासिल की थी और एक में वह मौजूदा विश्व रिकार्ड स्कोर से ऊपर रहे थे।

रविवार को उन्होंने 243.3 अंक के स्कोर से पुरूषों का फाइनल जीता और पंजाब के अर्जुन सिंह चीमा को पछाड़ा जो 239.8 अंक से दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर लड़कों के फाइनल में सौरभ ने 246 अंक से अपने जूनियर विश्व रिकार्ड से ज्यादा का स्कोर बनाया। उन्होंने सेना के दीपक धारीवाल को पछाड़ा जो 241.2 अंक से दूसरे स्थान पर रहे।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!