Bangladesh से आई सानिया को लेकर आया सौरभ का बयान, लगाया धर्मपरिवर्तन और जबरन निकाह कराने के आरोप, हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

By रितिका कमठान | Aug 23, 2023

बांग्लादेश से अपने पति सौरभ से मिलने आई महिला सानिया अख्तर पर नोएडा पुलिस की पूरी नजर है। सानिया बीते एक सप्ताह से नोएडा पुलिस के साथ संपर्क में है। वही ये मामला लगातार उलझता जा रहा है। सोनिया ये सबूत दिखा रही है कि उसका निकाह सौरभ के साथ हुआ है। वहीं सौरभ कांत ने इस मामले में नया ही बयान दिया है जिससे पूरे मामले को नया मोड़ मिल गया है।

गौरतलब है कि बांग्लादेश से 29 वर्षीय सानिया अख्तर भारत के नोएडा अपने पति को ढूंढने आई है। महिला का दावा है कि तीन साल पहले ग्रेटर नोएडा के एक व्यक्ति ने जिसका नाम सौरभ कांत है ने उसके साथ निकाह किया था। सौरभ बांग्लादेश में नौकरी करने गया था। इस दौरान दोनों ने निकाह किया था। निकाह करने के लिए सौरभ ने मुस्लिम धर्म अपनाया था। सानिया ने इस दावे को पेश करने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट और धर्म परिवर्तन संबंधित कागज भी पुलिस को पेश किए है।

सानिया के इस सबूत पर सौरभ ने भी अपना पक्ष रखा है। सौरभ का कहना है कि निकाहनामा और धर्म परिवर्तन के कागजों पर सौरभ के जबरदस्ती दस्तखत सानिया के परिवार द्वारा करवाए गए थे। सौरभ ने ये भी बताया कि बांग्लादेश कोर्ट में उसने सानिया से तलाक की अर्जी भी डाली हुई है। सौरभ का कहना है कि बांग्लादेश की कोर्ट इस मामले पर जो निर्णय देगी वो उसे ही मानेगा। बच्चे का खर्चा देने के लिए भी सौरभ तैयार है। सौरभ ने कहा कि इसके बाद भी नोएडा आकर सानिया उसे परेशान कर रही है। सानिया के आरोप के बाद नोएडा पुलिस कई बार सौरभ से भी पूछताछ कर चुकी है।

सानिया के वकील ने किया ये दावा
उधर सानिया के वकील ने ये दावा किया है कि सौरभ ने झूठ बोलकर उसके साथ निकाह किया था। सौरभ ने बताया था कि उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई है। इसके बाद दोनों ने शादी की थी। ये मामला लागातार सुर्खियों में बना हुआ है। इससे पहले सीमा हैदर भी पाकिस्तान से भारत आई थी। वहीं अंजू भारत से पाकिस्तान गई थी। 

प्रमुख खबरें

लोकतांत्रिक कार्यक्रमों से क्यों डरती है सरकार? Akhilesh Yadav बोले, विपक्ष की रैली रोकना तानाशाही

Thane Police ने डॉक्टरों से मारपीट मामले में Shiv Sena पार्षद Ramesh Mhatre समेत 5 पर चार्जशीट दाखिल की

जब ब्लॉक और नो-कॉन्टैक्ट भी काम न आए, तो खुद को उससे कैसे अलग करें?

Odisha CM Mohan Charan Majhi ने UAE में की बैठक, उद्योगपतियों को दिया निवेश का न्योता