Sawan Shukrwar Ke Upay: बेहद खास हैं सावन के शुक्रवार, इन उपायों को करने से नहीं होगी धन की कमी

By अनन्या मिश्रा | Aug 24, 2023

सावन के सोमवार का महत्व को आप सभी भलीभांति जानते होंगे। लेकिन क्या आप सावन के शुक्रवार के महत्व को जानते हैं। बता दें कि सावन के सोमवार के जितना ही शुभ और मंगलमय सावन का शुक्रवार होता है। इस दिन कुछ विशेष उपायों को करने से व्यक्ति को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इन उपायों को करने से धन लाभ होने के साथ ही कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है। आइए जानते हैं सावन के शुक्रवार के कुछ विशेष उपायों के बारे में...

सावन के शुक्रवार को शाम के पूजन व आरती के बाद तिजोरी में हरी इलायची रखें।

फिर उस इलायची को तिजोरी या पर्स में रख दें। यह धन बाधित करने वाला दोष है।

इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी और अधिक खर्च से छुटकारा मिलेगा। साथ ही कर्ज भी उतर जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Vastu Truth: घर के मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न रखें जूते-चप्पल, वरना रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

सावन शुक्रवार पर शिव मंदिर का उपाय

सावन के शुक्रवार के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित कर 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।

इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी के मंत्र 'ऊं श्रीं ह्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊं महालक्ष्मयै नम:' का जाप करें।

इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और वह घर में स्थाई रूप से वास करेंगी। व्यक्ति को भगवान भोलेनाथ का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा।

सावन शुक्रवार पर विवाह का उपाय 

शुक्रवार को सुबह जल्दी स्नान आदि कर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और मीठे का भोग भी लगाएं।

इस दिन भगवान शिव को पांच प्रकार का मीठा अर्पित करें और 1 रुपए का सिक्का भी वहीं रख दें।

इस उपाय को करने से जल्द विवाह होता है। साथ ही विवाह में किसी तरह की बाधा नहीं आती है।

सावन शुक्रवार पर धन लाभ का उपाय 

सावन के शुक्रवार को  दूध, चावल और मखाने की खीर बनाएं और फिर मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

इसके बाद 5 कन्याओं को खीर, वस्त्र व पुष्प आदि दान करें।

सावन शुक्रवार को यह उपाय करने से धन लाभ के योग बनते हैं और आय के नए स्त्रोत खुलने के साथ धन में वृद्धि होगी।

प्रमुख खबरें

ईरान राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने UAE के क्राउन प्रिंस से की BRICS में मुलाकात

Women Asia Cup Final में भारत ने श्रीलंका को 72 रन से रौंदा, रिकॉर्ड 8वीं बार जीता खिताब

Team India ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, कप्तान Shreyas Iyer ने की खिलाड़ियों की तारीफ

India Afghanistan T20: अरुण जेटली स्टेडियम में पहली बार राष्ट्रगान से पहले बजा वंदे मातरम्