Cleaning Tips: महंगे क्लीनर को कहें बाय-बाय! तेज पत्ता-नमक से चमकेगा घर, बचेंगे पैसे

By अनन्या मिश्रा | Sep 11, 2025

अक्सर हम सभी फर्श पर लगे दाग हटाने के लिए क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं। वहीं घर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए लोग अक्सर मार्केट से तमाम तरह के क्लीनर प्रोडक्ट खरीदकर लाते हैं। जिससे किसी भी चीज के दाग को हटाने के लिए घंटों का समय न बर्बाद करना पड़े। इसके लिए कुछ लोग कमरे में अच्छी फ्रेग्रेंस वाले क्लीनर भी लगाते हैं। इन प्रोडक्ट्स को खरीदने में हर महीने अच्छा खासा खर्च हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तेज पत्ता, नमक और विनेगर की मदद से आप घर की तमाम समस्याओं को हल कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि इन तीन चीजों की मदद से आप किस तरह से घर के काम को आसान बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Cooking Tips: मुंह में पानी ला देगी तरी वाली आलू गोभी की यह रेसिपी, स्वाद ऐसा कि भूल न पाएंगे

इस घोल का करें इस्तेमाल

अगर आपके घर में भी छोटे-छोटे कीड़े या जीव घूमते नजर आते हैं, तो उसके लिए भी यह घोल काफी कारगर साबित हो सकता है। तेज पत्ते की खुशबू और विनेगर के अम्लीय गुण मिलकर फंगस और बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। इस घोल को बनाने के लिए भगोने में पानी लें और फिर इसको गैस पर चढ़ा दें। इसके बाद इसमें तेज पत्ता, नमक और विनेगर और नींबू के छिलके डालकर उबालें। अब दो-तीन उबाल आने के बाद इस लिक्विड को ठंडा करके स्प्रे बोतल में भरकर घर में चारों ओर छिड़कें।

ऐसे साफ करें टॉयलेट सीट

घर के बाथरूम को साफ करने के लिए आप तेज पत्ता, नमक और विनेगर को पानी में उबालकर बोतल में भरें। अब इस घोल को बाथरूम की टाइल्स, शॉवर एरिया और टॉयलेट सीट पर स्प्रे करें। फिर कुछ देर बाद इसको पोंछ दें, इससे सारी गंदगी और कीटाणु साफ हो जाएंगे और बदबू भी गायब हो जाएगी। खासकर यह घोल उन जगहों के लिए काफी अच्छा है, जहां पर नमी की वजह से गंदगी या फंगस की संभावना अधिक होती है।

फ्लोर क्लीनर के लिए करें इस्तेमाल

अगर आप घर की फर्श को साफ करने के लिए रोज-रोज मार्केट के चक्कर लगाती हैं। तो तेज पत्ता बड़े काम का है। पानी में तेज पत्ता, विनेगर और नमक डालकर 10-15 मिनट के लिए उबाल लें। जब यह लिक्विड ठंडा हो जाए, तो इसको ठंडा करके बोतल में भर लें। फिर जब भी पोछा लगाएं, तो इस घोल को पोछे वाले पानी में जरूरत के हिसाब से डालें। इससे फ्लोर कीटाणु रहित हो जाएगा।

कपड़ों की चमक के लिए करें इस्तेमाल

ऊपर बताए गए घोल को बनाकर आप कपड़ों पर लगे बदबू या दाग को हटा सकती हैं। आमतौर पर जिन लोगों को अधिक पसीना आता है। उनके कपड़ों से अजीब सी बदबू आती है। ऐसे में इन कपड़ों को धोने से पहले तेज पत्ता वाले घोल में कुछ देर भिगोकर रखने से कपड़ों की बदबू दूर हो जाती है।

नालियों की सफाई

अगर सप्ताह में दो बार घर में मौजूद ड्रेनेज की सफाई न की जाए, तो पानी रोकने और बदबू के आने जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए यह घोल आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ नमक, तेज पत्ता और विनेगर को डालकर उबालना है। इस लिक्विड को धीरे-धीरे नाली में डालें। इससे जमी चिकनाई और गंदगी साफ हो जाती है और बदबू भी खत्म हो जाती है।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में