पाकिस्तान ने गुजरात की ओर मिसाइल दागी और 200 ड्रोन भेजे, भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ, BSF ने जारी किया बयान

By रेनू तिवारी | May 31, 2025

भारत और पाकिस्तान के बॉर्डर पर भारतीय सुरक्षा बल तैनात रहती है। इनकी निगरानी इतनी कड़क होती है कि दुश्मन देश की नापाक चाल को नाकाम कर देती है। पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान गुजरात की ओर मिसाइलें और 200 ड्रोन दागे थे, लेकिन सैन्य प्रतिष्ठानों, सैनिकों या नागरिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंच सका क्योंकि पड़ोसी देश के हर हमले को भारतीय बलों ने नाकाम कर दिया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी नेशुक्रवार को यह जानकारी दी।

 ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीएसएफ की भूमिका पर गांधीनगर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पाठक ने कहा, पाकिस्तान द्वारा राजस्थान से कच्छ तक हमारी सीमा की ओर भेजे गए लगभग 600 ड्रोन में से लगभग 40 प्रतिशत (200 ड्रोन) गुजरात में प्रवेश कर गए। हालांकि, हमने थलसेना और भारतीय वायु सेना की मदद से हमले को विफल कर दिया। न तो हमारे बलों को और न ही आम लोगों को कोई नुकसान हुआ। इनमें से कुछ ड्रोन को मार गिराया गया।

इसे भी पढ़ें: RBI गोल्ड लोन विवाद पर स्टालिन ने केंद्र की प्रतिक्रिया का किया स्वागत, राज्य से परामर्श का किया आग्रह

 

2025 पहलगाम हमला भारतीय प्रशासित जम्मू और कश्मीर में पहलगाम के पास पांच सशस्त्र आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर एक आतंकवादी हमला था जिसमें 22 अप्रैल 2025 को 26 नागरिक मारे गए थे। आतंकवादियों ने मुख्य रूप से हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाया, हालांकि एक ईसाई पर्यटक और एक स्थानीय मुस्लिम भी मारे गए थे। 

प्रमुख खबरें

Asian Games में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीटों को PM Narendra Modi ने सराहा

UP Budget: सीएम Yogi Adityanath ने दो माह में 70 फीसदी वित्तीय स्वीकृतियां देने का दिया निर्देश

Srinagar में Mehbooba Mufti ने Mirwaiz Umar Farooq से की मुलाकात, राजनीतिक हालात और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा

Maharajganj District Court में महिला पर हमले के आरोप में पति और देवर गिरफ्तार