SBI Cards की शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत, 13% लुढ़का शेयर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2020

नयी दिल्ली। एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज के शेयर ने सोमवार को शेयर बाजार में कारोबार की कमजोर शुरुआत की। कंपनी का शेयर इश्यू की दर 755 रुपये प्रति शेयर की तुलना में करीब 13 प्रतिशत की गिरावट में रहा। बीएसई में कंपनी का शेयर 12.84 प्रतिशत गिरकर 658 रुपये पर रहा।

इसी तरह एनएसई में भी यह 12.45 प्रतिशत गिरकर 661 रुपये पर खुला। बीएसई में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 69,811.44 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के शेयर में गिरावट बाजार की व्यापक धारणा के हिसाब से ही रही। शुरुआती कारोबार में बीएसई के सेंसेक्स में दो हजार अंक से अधिक की गिरावट चल रही थी। बीएसई में एसबीआई कार्ड्स के 17.65 लाख शेयरों तथा एनएसई में 2.6 करोड़ शेयरों का लेन-देन हुआ।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Tilottama Sen और भारतीय तिकड़ी ने 50m राइफल 3P में जीता सिल्वर

UNSC में UNHCR प्रमुख Barham Salih की अपील, संघर्ष रोकें ताकि 11.7 करोड़ विस्थापित लौट सकें घर

ओडिशा में गहरे दबाव के चलते कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और उफान पर नदियां... लगभग 15 जहार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

India US Trade Agreement पर 90 फीसदी काम पूरा, अमेरिकी अधिकारी बोले जल्द हो सकता है समझौता