SBI प्रमुख बोले- Yes Bank की समस्या सिर्फ उसकी, बैंकिंग क्षेत्र की नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन रजनीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि येस बैंक की समस्या सिर्फ उससे जुड़ी है, यह पूरे बैंकिंग क्षेत्र की समस्या नहीं है। कुमार यह बात रिजर्व बैंक के बृहस्पतिवार को येस बैंक पर रोक लगाने के अगले दिन कही। केंद्रीय बैंक ने निजी क्षेत्र के देश के चौथे सबसे बड़े बैंक येस बैंक के नया कर्ज बांटने, कर्ज पुनर्गठित करने और निवेश करने पर रोक के साथ-साथ उसके निदेशक मंडल को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। इसके अलावा बैंक के ग्राहकों पर 50,000 रुपये मासिक तक निकासी करने की पाबंदी लगायी है।

इसे भी पढ़ें: कौन है प्रशांत कुमार, जिसने ली संकट में फंसे YES BANK को संभालने की जिम्‍मेदारी

कुमार ने कहा, ‘‘यह बैंकिंग क्षेत्र की दिक्कत नहीं है। यह सिर्फ बैंक से जुड़ी (येस बैंक) दिक्कत है।’’ येस बैंक में एसबीआई के हिस्सेदारी खरीदने पर उन्होंने कहा कि बैंक को ऐसा करने की सैद्धांतिक मंजूरी पहले ही मिल चुकी है।

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका