इमरजेंसी लोन सुविधा के तहत SBI ने MSME को 8,700 करोड़ का लोन दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक ने मंगलवार को कहा कि उसने तीन लाख करोड़ रुपये की आपातकालीन क्रेडिट गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) के तहत अभी तक एमएसएमई को 8,700 करोड़ रुपये का कर्ज दिया है। ये क्षेत्र कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू लॉकडाउन से काफी हद तक प्रभावित हुआ है। वित्त मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार, एसबीआई और दूसरे बैंकों ने एनसीएमईटीसी के दिशानिर्देशों के अनुसार सूक्ष्य, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की मदद करने के लिए गारंटीशुदा आपातकालीन क्रेडिट लाइन (जीईसीएल) ऋण उत्पादों की पेशकश की है। ईसीएलजीएस पिछले महीने घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का सबसे बड़ा राजकोषीय घटक है। इस योजना के तहत योग्य एमएसएमई और इच्छुक मुद्रा लेनदारों को जीईसीएल सुविधा के रूप में अतिरिक्त कर्ज दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।

फुटबॉल का विवाद सियासत में पहुंचा, New York Mayor बोले- रेफरी के गलत फैसले से हारा Egypt