SBI कस्टमर्स के लिए लेकर आया गजब की स्कीम, मिलेगा 7.6% ब्याज

By रितिका कमठान | Mar 08, 2024

फिक्स्ड डिपॉजिट बैंकों द्वारा दिया जाने वाला एक ऐसा जरिया है जो निवेश का काफी सुरक्षित तरीका बनकर उभरा है। ग्राहकों को ये काफी अधिक पसंद आ रहा है क्योंकि इसमें ना ही किसी तरह का जोखिम होता है बल्कि इसमें इन्वेस्ट करने में रिटर्न भी शानदार मिलता है।

मार्च तक कर सकेंगे निवेश

भारतीय स्टेट बैंक की अमृत कलश स्कीम ग्राहकों के बीच काफी अधिक लोकप्रिय है। इस स्कीम को लॉन्च करने के बाद बैंक ने इसकी लोक्रप्रियता देखते हुए कई बार इसकी अंतिम तारीख में इजाफा किया है। अब तक इस स्कीम को तीन बार बढ़ाया जा चुका है। ये स्कीम सबसे पहले 12 अप्रैल 2023 को लॉन्च की गई थी। इसके बाद स्कीम की डेडलाइन को 23 जून 2023 से बढ़ाकर 15 अगस्त 2023 किया गया था। इसके बाद इसे 31 दिसंबर 2023 तक के लिए बढ़ाया गया था। अब एक बार फिर से इसे 31 मार्च के लिए बढ़ाया गया था। इस स्कीम में आवेदन करने की अंतिम तिथि काफी नजदीक आ रही है, जिसके जरिए ग्राहकों को बड़ा ब्याज मिलता है। इस ब्याज के लिए ग्राहकों को 400 दिनों के लिए निवेश करना होता है। इस स्कीनम में अधिकतम दो करोड़ रुपये का निवेश किया जा सकता है।

सीनियर सिटीजंस के लिए अधिक लाभ

एसबीआई की इस स्कीम के जरिए सीनियर सिटीजंस को अधिक लाभ मिलता है। इसके जरिए ग्राहकों को 7.1 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाता है। सीनियर सिटीजंस को बैंक 7.6 फीसदी का ब्याज देता है। बता दें कि जैसे ही ये एफडी मैच्योर होती है वैसे ही ब्याज, टीडीएस काटकर ग्राहकों के खाते में जमा किया जाता है।

प्रमुख खबरें

Cricket Australia ने Megan Schutt पर लगाया 2 मैच का बैन, T20 और WBBL से रहेंगी बाहर

Adani Group ने Vizhinjam Port की हिस्सेदारी बिक्री के लिए सरकार से मांगी अनुमति: केरल विधानसभा में जानकारी

दुनिया के सबसे खतरनाक शख्स का मोदी पर बड़ा खुलासा, दंग रह गया भारत!

ताइवान ने बीच समुंदर चीन को खदेड़ा, जबरदस्त टक्कर के बाद ऐसा है माहौल!