फैसला लें, वरना... पूर्व CM बेअंत सिंह के हत्यारे की दया याचिका पर SC का अल्टीमेटम

By अभिनय आकाश | Nov 18, 2024

सुप्रीम कोर्ट ने भारत के राष्ट्रपति के सचिव को पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या के मामले में मौत की सजा पाए दोषी बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समक्ष विचार के लिए रखने का निर्देश दिया। यह तब हुआ जब सुनवाई में केंद्र की ओर से कोई भी उपस्थित नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ इन महिलाओं को ही क्यों मिले मैटरनिटी लीव का फायदा? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

राजोआना को 2007 में एक ट्रायल कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई थी, लेकिन अन्य दोषियों के विपरीत, उसने उच्च न्यायालय या सुप्रीम कोर्ट में अपनी सजा को चुनौती नहीं देने का फैसला किया। एक संगठन द्वारा दायर उसकी मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदलने की याचिका पर लगभग 12 वर्षों से फैसले का इंतजार किया जा रहा है। 27 सितंबर, 2019 को गृह मंत्रालय ने पंजाब के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर गुरु नानक की 550वीं जयंती मनाने के लिए कुछ कैदियों को विशेष छूट और रिहाई का सुझाव दिया, जिसमें राजोआना का नाम भी शामिल था। हालाँकि, उनके सह-अभियुक्तों की अपील सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने के कारण उनका नाम आगे नहीं बढ़ाया गया।

प्रमुख खबरें

गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय में बीएएमएस परीक्षा पेपर लीक मामले की होगी जांच, छात्र संगठनों ने लगाए आरोप

ईरान-अमेरिका युद्ध: युद्ध रोकने की कोशिशों में प्रगति के संकेत, मध्यस्थों को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया

राजस्थान में संविदा पर होगी 24,752 सफाई कर्मचारियों की भर्ती, 15 अगस्त से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

गॉडफ्रे फिलिप्स का शुद्ध मुनाफा पहली तिमाही में 44.3 प्रतिशत घटकर 198.39 करोड़ रुपये रहा