तारीख पर तारीख, तारीख पर तारीख लगती जा रही थी, SC ने नाराजगी जताते हुए दिया यह निर्देश

By अनुराग गुप्ता | Sep 18, 2021

नयी दिल्ली। अभिनेता सनी देओल की फिल्म दामिनी का डॉयलाग तारीख पर तारीख, तारीख पर तारीख, तारीख पर तारीख बहुत ज्यादा चर्चा में रहा है। आज हम इसलिए इस डॉयलाग की बात कर रहे हैं कि क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने बार-बार तारीख दिए जाने पर नाराजगी जताई है। दरअसल, उच्चतम न्यायालय ने देहरादून की एक निचली अदालत के सुनवाई को 78 बार टाले जाने पर नाराजगी जताते हुए निचली अदालत को निर्देश दिया है। 

इसे भी पढ़ें: फिरोजाबाद में नाबालिग दलित लड़की से दुष्कर्म के दोषी को फांसी की सजा 

वहीं उच्चतम न्यायालय ने तीनों आरोपियों की जमानत अवधि को भी बढ़ा दिया है। दरअसल, आरोपियों को उत्तराखंड उच्च न्यायालय से राहत नहीं मिली थी, जिसके बाद उन्होंने उच्चतम न्यायालय का रुख किया और वहां पर उन्हें राहत भी मिल गई और अदालत ने निचली अदालत को छह महीने के भीतर सुनवाई पूरी करने का निर्देश दिया।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Muslims पर Bhagwat के बयान के बाद BJP ने Rajasthan में 8 मुसलमानों को थमाए टिकट, UP में भी दिखेगा बदलाव!

India A के खिलाफ सीरीज के लिए 14 सदस्यीय Australia A टीम घोषित, 22 सितंबर से पुडुचेरी में मुकाबले

सहारनपुर में पीएनबी करेंसी चेस्ट से मिले 7.40 करोड़ रुपये के नकली नोट, तीन बैंक अधिकारी निलंबित

नेपाल में भीषण बाढ़: 11 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू, 22 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात