SC ने Pornography Case में राज कुंद्रा, पूनम पांडे समेत अन्य आरोपियों को अग्रिम जमानत दी

By रेनू तिवारी | Dec 13, 2022

सुप्रीम कोर्ट ने पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा, पूनम पांडे, शर्लिन चोपड़ा और उमेश कामत को अग्रिम जमानत दे दी। हालांकि अदालत ने कहा कि आरोपी को जरूरत पड़ने पर जांच में सहयोग करना होगा। इस बीच, सभी आरोपियों को नियमित जमानत के लिए संबंधित मुंबई ट्रायल कोर्ट का दरवाजा खटखटाना होगा। राज कुंद्रा और पूनम पांडे ने सुप्रीम कोर्ट में अपने खिलाफ अश्लीलता की कार्यवाही को रद्द करने के लिए याचिका दायर की।

इसे भी पढ़ें: #BoycottPathaan | दीपिका ने बिखेरा शाहरुख खान पर 'बेशरम रंग', फैंस ने किंग को छोड़, रानी को किया ट्रोल

राज कुंद्रा के वकील ने तर्क दिया कि धारा 67 और 67ए आईटी अधिनियम पूरी तरह से अलग-अलग अपराध हैं। आरोप है कि एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दो महिलाओं ने कुछ ऐसे विजुअल्स दिए थे जो अश्लील थे। यदि यह केवल अश्लील है, तो यह जमानती है। अगर यह यौन रूप से स्पष्ट भी है, तो यह गैर-जमानती है।

अदालत में कुंद्रा के वकील ने प्रस्तावित किया "इस बात का कोई सबूत नहीं है कि यौन रूप से कुछ भी स्पष्ट था। आरोप है कि दो महिलाओं ने अपने शरीर के अंगों का प्रदर्शन  किया है। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन