सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल के CM ऑफिस जाने पर लगाई थी पांबदियां, दिल्ली की जनता ने तो विधानसभा से भी किया आउट

By अभिनय आकाश | Feb 08, 2025

कभी शीला दीक्षित को चुनौती देते हुए उन्हें उनकी सीट से हरा राजनीति में पर्दापण करने वाले केजरीवाल को इस बार दिल्ली की जनता ने न केवल सत्ता से आउट किया बल्कि विधानसभा पहुंचने से भी वंचित कर दिया। पहले तो सुप्रीम कोर्ट की तरफ से केजरीवाल को केवल सीएम ऑफिस जाने पर पाबंदियां लगाई गई थी। लेकिन अब तो आलम ये हो गया कि दिल्ली की जनता ने विधानसभा से भी उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा के हाथों चुनाव हार गए हैं।  अरविंद केजरीवाल जब आंदोलन किया करते थे तो उनका फेवरेट डॉयलाग हुआ करता था कि सारे चोर-उच्चके और भ्रष्टाचारी बेल लेकर बाहर घूम रहे हैं। ये कैसा सिस्टम है? लेकिन जब शराब घोटाले के आरोप में उन्हें जेल हुई तो बीजेपी पूछने लगी कि उसी लिस्ट में क्या उनका नाम भी शामिल हो गया? 

इसे भी पढ़ें: Delhi elections: व्हीलचेयर पर बैठे माता-पिता को पोलिंग बूथ तक ले गए अरविंद केजरीवाल, वीडियो वायरल

फिर तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अऱविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान कर दिया। अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफे का ऐलान किया। 15 सितंबर को इस्तीफा नहीं दिया कहा कि दो दिन बाद देंगे। केजरीवाल ने कहा कि वो दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। इसके साथ ही मनीष सिसोदिया भी कोई पद नहीं ले रहे हैं। मनीष सिसोदिया ने भी पद लेने से मना कर दिया है और संघर्ष का रास्ता चुनने का ऐलान किया है। मेरी जगह कोई और मुख्यमंत्री बनेगा। फिर आतिशी को मुख्यमंत्री को बनाया गया। 

प्रमुख खबरें

Festival Season से पहले Sugar Price में भारी उछाल, सरकार ने Import Duty हटाने और स्टॉक लिमिट पर शुरू किया विचार

पाकिस्तान में अक्टूबर से क्रिकेट का घमासान, श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ खेलेगा त्रिकोणीय श्रृंखला

Manchester City के Midfield में मची खलबली, Rodri के बाद Tijjani Reijnders ने भी Al Qadsiah से मिलाया हाथ

Jose Mourinho का बड़ा खुलासा: Real Madrid के प्रस्ताव पर संशय में थे Rodri, इसलिए Barcelona जाना ही बेहतर