दिल्ली प्रदूषण पर SC की फटकार, बैठकों से काम नहीं होगा, एक्शन ले सरकार

By अभिनय आकाश | Nov 04, 2019

दिल्ली दूषित या ये कहें कि किसी गैस चैंबर की तरह हो गई है।  हालात कितने ख़राब है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दिल्ली के सभी स्कूलों को 5 नवंबर तक के लिए बंद कर दिया गया। दिल्ली में पड़ रही प्रदूषण की मार से लोगों को बचाने के लिए दिल्ली सरकार ने आज से ऑड ईवन लागू किया है। वहीं दिल्ली में फैले प्रदूषण के मामले पर अब देश की सर्वोच्च अदालत ने सख्ती दिखाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हर साल दिल्ली में ऐसे हालात देखने को मिल रहे हैं लेकिन इस पर हम कुछ भी नहीं कर पा रहे हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की वजह से बिगड़ी हवा की गुणवत्ता में सोमवार सुबह भी कोई सुधार नहीं हुआ। राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। डाटा के अनुसार, लोधी रोड इलाके में सोमवार सुबह पीएम 2.5 और पीएम 10 दोनों ही 500 के स्तर पर है। 

प्रमुख खबरें

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल