सुप्रीम कोर्ट ने ठग सुकेश की जेल ट्रांसफर याचिका पर केंद्र, दिल्ली सरकार से मांगा जवाब

By अभिनय आकाश | Nov 21, 2022

जेल में बंद दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को जेल में वीवीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने के वायरल वीडियो के बाद अब ठग सुकेश चंद्रशेखर ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका लगाई है। महाठग चंद्रशेखर ने जेल से ट्रांसफर किए जाने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को ठग सुकेश चंद्रशेखर की उस याचिका पर केंद्र और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा, जिसमें उसने शहर की मंडोली जेल से देश की किसी अन्य जेल में स्थानांतरित करने की मांग की थी। 

इसे भी पढ़ें: सुकेश चंद्रशेखर को बना दें पार्टी अध्यक्ष, केजरीवाल का बीजेपी पर तंज, कहा- PMO फिल्में Produce करता है, ED-CBI डायरेक्ट

गौरतलब है कि ठग सुकेश चंद्रशेखर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दिल्ली की मंडोली जेल से देश के किसी अन्य जेल में शिफ्ट होने की गुहार लगाई थी। लेकिन कोर्ट ने उसकी याचिका को खारिज कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने 23 अगस्त को सुकेश को तिहाड़ जेल से दिल्ली की मंडोली जेल में शिफ्ट करने का आदेश दिया था। सुकेश ने कहा था कि उसे तिहाड़ में जान का खतरा है।  

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं