SCC कांस्टेबल भर्ती के लिए 30 मार्च को दोबारा परीक्षा आयोजित करेगा, तकनीकी कारणों की वजह से कुछ जगह परीक्षा अच्छे से नहीं हो पाई थी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2024

नयी दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, सचिवालय सुरक्षा बल में कांस्टेबल और असम राइफल्स में राइफलमैन की भर्ती के लिए 16,185 अभ्यर्थियों के वास्ते 30 मार्च को दोबारा परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय लिया है। आयोग द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), सचिवालय सुरक्षा बल (एसएसएफ) में कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (सामान्य ड्यूटी) के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 20 फरवरी से 7 मार्च तक आयोजित की गई थी। 

आयोग ने इन अभ्यर्थियों के लिए 30 मार्च को दोबारा परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है। एसएससी ने 20 मार्च के नोटिस में कहा है कि अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे आगे की ताजा जानकारी हासिल करने के लिए नियमित अंतराल पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप