प्रयागराज में स्कूल के प्रिंसिपल का तुगलकी फरमान, ईद की पोशाक पहनने के लिए हिंदू बच्चों को किया मजबूर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2022

प्रयागराज (उप्र)। ईद के मौके पर छात्रों को सलवार-कुर्ता और जालीदर टोपी व छात्राओं को सलवार-कुर्ता और दुपट्टा पहनकर हैपी ईद कहते हुए 20 सेकेंड का वीडियो बनाने के लिए कथित तौर पर बाध्य करने के आरोप में प्रयागराज शहर के एक स्कूल की प्रधानाचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शहर के कीडगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने वाले विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री लाल मणि तिवारी का आरोप है कि झूंसी के न्याय नगर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. बुशरा मुस्तफा द्वारा दो मई को छात्रों से सलवार-कुर्ता और जालीदार टोपी व छात्राओं से सलवार कुर्ता और दुपट्टा पहनकर हैपी ईद कहते हुए 20 सेकेंड का वीडियो बनाने को कहा गया।

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेता तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, कपिल मिश्रा बोले- एक सच्चे सरदार से इतना डर क्यों?

लाल मणि तिवारी का आरोप है कि नर्सरी से यूकेजी के अबोध बच्चों को ईद की पोशाक पहनने और वीडियो बनाने पर कुछ नंबर अधिक देने की बात करना किसी धर्म विशेष के प्रति इन बच्चों का आकर्षण बढ़ाने की कोशिश है, यह धर्म परिवर्तन की दिशा में उठाया गया कदम है। तिवारी ने कहा कि तीन मई को ईद के साथ हिंदुओं का भी एक प्रमुख त्योहार अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती थी, लेकिन प्रधानाचार्या द्वारा इनसे संबंधित कोई गतिविधि विद्यार्थियों से नहीं कराई गई। कीडगंज थाना के प्रभारी राममूर्ति यादव ने बताया कि यह मामला झूंसी थाना अंतर्गत आता है, इसलिए इस मामले की जांच झूंसी थाना करेगा। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

प्रमुख खबरें

क्या 2028 में फिर चुनाव लड़ेंगे Donald Trump? संवैधानिक पाबंदियों पर बोले- मैं तो चाहता हूं, लेकिन...

Fake Intelligence से बढ़कर है खतरा, Strait of Hormuz पर Donald Trump के दावे को Araghchi ने नकारा

Hariyali Teej 2026: समृद्ध परंपराओं, प्रकृति-प्रेम और दांपत्य जीवन की पवित्रता का अनुपम उत्सव है हरियाली तीज

Bangladesh Politics: Mirza Fakhrul Islam Alamgir बने BNP के राष्ट्रपति उम्मीदवार, Shahabuddin की लेंगे जगह