हरियाणा के सोनीपत में बड़ा हादसा, जीवानंद स्कूल की गिरी छत, 25 बच्चे जख्मी

By अनुराग गुप्ता | Sep 23, 2021

हिसार। हरियाणा के सोनीपत के गन्नौर में बड़ा हादसा हो गया। आपको बता दें कि गन्नौर के एक स्कूल की अचानक से छत गिर गई। इस हादसे में 25 बच्चे जख्मी हो गए। जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गंभीर रूप से जख्मी बच्चों को उपचार के लिए पीजीआई में रेफर किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: हरियाणा कांग्रेस में भी मतभेद! हुड्डा ने बुलाई CLP की बैठक तो गायब रहे पार्टी के छह विधायक 

हादसे के बाद 20 बच्चे लापता !

हादसा जीवानंद स्कूल में हुआ। जिसमें 3 मजदूर भी जख्मी हो गए हैं। वहीं छत गिरने के बाद करीब 20 बच्चों की कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। इस हादसे की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जीवानंद स्कूल की छत पर मरम्मत का काम चल रहा था। पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से छत की हालत जर्जर हो गई थी। जिसके बाद मजदूर मिट्टी डाल रहे थे। 

प्रमुख खबरें

ड्रेस कोड का पालन नहीं करने पर ऑटो रिक्शा चालकों का चालान काटा जाएगा : Gurugram Traffic Police

फर्जी ऑनलाइन समीक्षा पर लगाम लगाने को उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने बुलाई बैठक

India-Bhutan Customs Group की बैठक में तस्करी रोकने पर चर्चा

Uttar Pradesh के नोएडा में सीवर के गड्ढे में गिरी गाय, बाहर निकाला गया