स्कूल दिसंबर माह में फिट इंडिया सप्ताह मनायें, फिट इंडिया रैकिंग में हिस्सा लें: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2019

नयी दिल्ली। फिटनेस के महत्व पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्कूलों से दिसम्बर महीने में फिट इंडिया सप्ताह मनाने और फिट इंडिया रैकिंग में शामिल होने को कहा ताकि जागरूकता बढ़े और फिट इंडिया एक जनआंदोलन बन सके।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या मामले पर धैर्य और परिपक्वता दिखाने के लिए देशवासियों को साधुवाद: मोदी

मोदी ने कहा, ‘‘ज्यादा से ज्यादा ध्यान करने की आदत बनानी है। मैं देश के सभी राज्यों के स्कूल बोर्ड एवं स्कूलों के प्रबंधन से अपील करता हूँ कि हर स्कूल में, दिसम्बर महीने में फिट इंडिया सप्ताह मनाया जाए। इससे फिटनेस की आदत हम सभी की दिनचर्या में शामिल होगी।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि फिट इंडिया आंदोलन में फिटनेस को लेकर स्कूलों की रैकिंग की व्यवस्था भी की गई हैं। इस रैकिंग को हासिल करने वाले सभी स्कूल, ‘फिट इंडिया लोगो’और और झंडे का इस्तेमाल भी कर पाएंगे। मोदी ने कहा कि फिट इंडिया पोर्टल पर जाकर स्कूल स्वयं को फिट घोषित कर सकते हैं। फिट इंडिया थ्री स्टार रेटिंग और फिट इंडिया फाइव स्टार रेटिंग भी दी जाएगी। मैं अनुरोध करते हूँ कि सभी स्कूल, फिट इंडिया रैंकिंग में शामिल हों और फिट इंडिया सहज स्वभाव बने, एक जनांदोलन बने और उससे जागरूकता आए, इसके लिए प्रयास करना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई