पश्चिम बंगाल में तीन फरवरी से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2022

कोलकाता| पश्चिम बंगाल में कोविड महामारी की स्थिति में सुधार के मद्देनजर राज्य सरकार नेआठवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए तीन फरवरी से ऑफलाइन कक्षाएं बहाल करने की मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि राज्य के सभी कॉलेज, विश्वविद्यालय और पॉलीटेक्निक संस्थान भी तीन फरवरी से खुल जाएंगे।

ममता ने कहा, ‘‘हम प्राथमिक स्कूल खोलने पर बाद में फैसला लेंगे।’’ उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में कोविड महामारी की स्थिति में काफी सुधार आया है और इसी के आधार पर कुछ रियायतें दी जा रही हैं।

प्रमुख खबरें

Mahatma Gandhi ने South Africa में 6 नवंबर को शुरू किया था ऐतिहासिक ‘ग्रेट मार्च’

Ballia Police Encounter: मंदिर लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार

Sensex 443 अंक उछला, FII की लिवाली से शुरुआती कारोबार में निफ्टी भी चढ़ा

Dhanteras पर ODOP उत्पाद खरीदें, CM Yogi Adityanath ने की अपील