ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यों से एटीएफ पर वैट घटाकर एक से चार फीसद के दायरे में लाने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विमान यात्रा को प्रोत्साहन देने के लिए 22 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से विमानन टर्बाइन ईंधन (एटीएफ) पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को घटाने एवं उसे सभी हवाई अड्डों पर एक से चार फीसद के बीच लाने की अपील की है। नागर विमानन मंत्रालय की ओर से जारी बयान में मंत्री को उद्धृत किया गया है। इस बयान में कहा गया है, ‘‘ एटीएफ का दाम एयरलाइनों की परिचालन लागत का अहम हिस्सा है। उसके साथ एटीएफ पर कर से एटीएफ का दाम बहुत बढ़ जाता है।’’

इसे भी पढ़ें: चुनावों में नक्सलियों से सहयोग लेने के आरोप से कांग्रेस नेता अजय कुमार बरी

केरल, आंध्रप्रदेश, मेघालय, नगालैंड, सिक्किम और तेलंगाना का उदाहरण देते हुए सिंधिया ने कहा कि इन राज्यों ने एटीएफ पर वैट घटाकर एक फीसद और उससे भी कम किया है। मंत्रालय ने कहा , ‘‘फलस्वरूप , उन राज्यों में आने जाने वाले विमानो की संख्या में अच्छी खासी वृद्धि हुई।’’ उदाहरण के तौर पर केरल सरकार ने एटीएफ पर वैट की दर को 25 प्रतिशत से घटाकर एक प्रतिशत पर ला दिया। इसके छह माह के भीतर ही वहां विमानों का आवागमन बढ़ गया।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया