दिग्विजय सिंह और उमा भारती के पड़ोसी बने सिंधिया, भोपाल में हुआ बंगला आवंंटित

By दिनेश शुक्ल | Jan 21, 2021

भोपाल। राजधानी में लंबे समय से ठिकाने की तलाश कर रहे राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की तलाश आखिरकार खत्म हो गई है। प्रदेश की शिवराज सरकार ने उन्हें सरकारी बंगला आवंटित किया है। सिंधिया को जिस जगह बंगला मिला है वहीं पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और उमा भारती का भी बंगला है। सिंधिया अब इन दिग्गज नेताओं के पड़ोसी बन गए है।

 

इसे भी पढ़ें: बैलट पेपर से आज यदि चुनाव को जाये तो भाजपा साफ हो जाएगी- अजय सिंह

बता दे कि बंगला आवंटन के अलावा सिंधिया ने हाल ही में ग्वालियर व्यापार मेले में टैक्स में छूट की मांग को लेकर भी मुख्यमंत्री शिवराज को पत्र लिखा था। जिस पर मुख्यमंत्री की तरफ से सहमति दे दी गई है। अब माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज और ज्योतिरादित्य सिंधिया 30 जनवरी को ग्वालियर में लगने वाले मेले का उद्घाटन कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर