- |
- |
बैलट पेपर से आज यदि चुनाव को जाये तो भाजपा साफ हो जाएगी- अजय सिंह
- दिनेश शुक्ल
- जनवरी 20, 2021 11:46
- Like

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि हर बार भाजपा वाले चुनाव के पहले ही बता देते हैं कि कितनी सीटें जीतेंगे और लगभग उतनी ही आती हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में कहा था कि तीन सौ पार और इतनी सीटें आ गई। अब बंगाल में कह रहे हैं कि दो सौ पार। इस आत्मविश्वास के पीछे दाल में जरूर कुछ न कुछ काला है।
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने छतरपुर में कृषि बिलों के विरोध में आयोजित विशाल किसान रैली में कहा कि आज यदि पूरे देश और राज्यों में बैलट पेपर से चुनाव हो जायें तो बी.जे.पी. साफ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में इनके एक भी व्यक्ति ने हिस्सा नहीं लिया। बीजेपी में एक भी स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी नहीं हैं, जिसका वे नाम ले सकें। अजय सिंह ने कहा कि जब तक केंद्र में बीजेपी की सरकार है, तब तक किसान, गरीब, दलित और आदिवासी की सुनवाई नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, 26 जनवरी के बाद शीतलहर की संभावना
इस दौरान अजय सिंह ने कहा कि 1947 में जब देश आजाद हुआ तब गांधी, नेहरू, आजाद, अंबेडकर सहित सैकड़ों बड़े कांग्रेसी नेताओं ने संकल्प लिया था कि देश के गरीबों और वंचित लोगों को हर तरह के साधन उपलब्ध कराएंगे। लेकिन बी.जे.पी. की सोच इसके बिलकुल उलट है। वह आर.एस.एस. के इशारे पर चलती है जिसकी सोच यह है कि जब तक देश में 95 प्रतिशत जनता गरीब रहेगी, तब तक ही हम सत्ता में रह पाएंगे। इसलिए ये हर वर्ग को आर्थिक रूप से कमजोर करने में लगे हुये हैं। भाजपा के नेताओं में दया भाव बिलकुल नहीं है। देश का किसान दिल्ली में मर रहा है लेकिन सत्ता में काबिज लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की माँ के देहांत पर प्रधानमंत्री मोदी शोक संदेश भेजते हैं लेकिन जो किसान मर रहे हैं उनके बारे में वे एक शब्द नहीं बोलते हैं। यहाँ तक कि उनसे बात भी नहीं करते हैं।
इसे भी पढ़ें: चोरी की बिजली से रोशन हो रहा था पंचायत भवन, कनेक्शन कटा तो ठप पड़े काम
सिंह ने कहा कि अंग्रेजों ने दो सौ साल भारत पर राज किया| एक ईस्ट इंडिया कंपनी थी जिसके कारण भारत गुलाम हुआ। वही इतिहास फिर दोहराया जा रहा है। आज दो-चार बड़ी कंपनियाँ हैं जिनके कारण किसानों के साथ साथ हर वर्ग गुलाम होता जा रहा है। अब यह दूसरी आजादी की लड़ाई हमारे किसान लड़ रहे हैं। उनकी सोच है कि किसान चाहे मर जाएँ लेकिन वही होगा जो हम दिल्ली में बैठकर तय करेंगे। अभी सिर्फ छह साल हुये हैं बी.जे.पी. को सत्ता में आए लेकिन देश कहाँ से कहाँ पहुँच गया। नोटबंदी ने तो सबका दिवाला ही निकाल दिया। बड़ी बड़ी कंपनियाँ और ताक़तें लगी हैं जिन्होंने भाजपा को सत्ता तक पहुंचाया। यदि हमने कमजोरी दिखाई तो हम फिर से गुलाम हो जाएँगे। इसलिए इनकी नीतियों के खिलाफ लड़ने के लिए कमर कस लो, लड़ाई लंबी है।
इसे भी पढ़ें: इंदौर में राशन घोटाले को लेकर 31 के विरुद्ध एफआईआर दर्ज, तीन पर रासुका की कार्रवाई
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि हर बार भाजपा वाले चुनाव के पहले ही बता देते हैं कि कितनी सीटें जीतेंगे और लगभग उतनी ही आती हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में कहा था कि तीन सौ पार और इतनी सीटें आ गई। अब बंगाल में कह रहे हैं कि दो सौ पार। इस आत्मविश्वास के पीछे दाल में जरूर कुछ न कुछ काला है। उन्होंने कहा कि एक हमारे मामा हैं शिवराज सिंह। उन्हें जनता ने 15 साल बाद बाहर किया| लेकिन उन्हें सत्ता की ऐसी भूख जगी कि खरीद फरोख्त करके येन केन प्रकारेण सत्ता हथिया ली। आज भी सत्तर प्रतिशत भाजपा के टिकाऊ इन बिकाऊ लोगों के खिलाफ हैं लेकिन मामा की सोच है कि सबको खरीद लो और सत्ता पर बने रहो। दिल्ली में इनके आका का बस चले तो यह भी कहने लगेंगे कि नवरत्न कंपनियाँ हमने खोलीं| हीराकुंड और भाखरानंगल बांध हमने बनाया। श्वेत क्रांति और हरित क्रांति भी हम लाये। नेहरू द्वारा स्थापित सभी बड़े बड़े सरकारी प्रतिष्ठान बी.जे.पी. सरकार धीरे धीरे समाप्त करती जा रही है। इसलिए किसानों के संघर्ष में हर वर्ग को साथ देना है ताकि हम दूसरी गुलामी से बच सकें। इस अवसर पर आयोजित सभा को विधायकगण आलोक चतुर्वेदी, विक्रम सिंह नाती राजा, नीरज दीक्षित और पूर्व विधायक एस.पी. सिंह मुन्ना राजा आदि ने भी संबोधित किया।
कमलनाथ का शिवराज सरकार पर निशाना अगर जनता साथ है तो मतपत्र पर चुनाव से परहेज क्यों ?
- दिनेश शुक्ल
- फरवरी 27, 2021 22:47
- Like

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए कहा कि, पंद्रह सालों बाद भी उनकी झूठ बोलने की आदत कम नहीं हुई। विधान सभा में जो आंकड़े प्रस्तुत किए, उनके झूठ देखकर मैं हैरान रह गया। लेकिन आज का युवा तकनीकी से जुड़ा है, इसलिए उसे झूठ से गुमराह नहीं किया जा सकता।
इसे भी पढ़ें: सिंधिया बोले व्यक्ति छोटा या बड़ा जन्म व पद से नहीं, कर्म से बनता है
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में दर्दनाक हादसा, कुए में पुलिस वाहन गिरने से टीआई और आरक्षक की मौत
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के देवास जिले में बारातियों से भरी बस पलटी, दो की मौत, 40 घायल
Live : रीवा में आयोजित संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का संबोधन। https://t.co/quUkj3hFJD
— MP Congress (@INCMP) February 27, 2021
Related Topics
कमलनाथ मत पत्र ईवीएम बेरोजगारी संत रविदास जयंती रीवा मध्य प्रदेश कांग्रेस संभागीय सम्मेलन शिवराज सिंह चौहान झूठ एमपी न्यूज हिन्दी एमपी न्यूज Kamal Nath ballot paper EVM unemployment Sant Ravidas Jayanti Rewa Madhya Pradesh Congress divisional conference Shivraj Singh Chauhan lie MP News Hindi MP Newsसिंधिया बोले व्यक्ति छोटा या बड़ा जन्म व पद से नहीं, कर्म से बनता है
- दिनेश शुक्ल
- फरवरी 27, 2021 22:28
- Like

जीवन में हमेशा अच्छे कर्म करना चाहिए, फल की आशा भी रखना चाहिए। क्योंकि कर्म हमारा धर्म है और फल सौभाग्य। प्रतिस्पर्धा में हम तभी शक्तिशाली बनेंगे, जब लाइन बनाकर साथ चलेंगे।
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के देवास जिले में बारातियों से भरी बस पलटी, दो की मौत, 40 घायल
इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में ट्रक लाखो की लूट का माल मध्य प्रदेश के राजगढ़ से बरामद
परमात्मा के बिना मानव का कोई अस्तित्व नहीं होता।
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) February 27, 2021
संत रविदास जी के द्वारा दिखाए गए पथ पर चलने का अगर संकल्प लिया हैं तो केवल आरती और माल्यर्पण नहीं बल्कि आत्मा की शुध्दता औऱ उनके दिखाए गए पथ पर चलकर अपने जीवन शैली में परिवर्तन लाकर दिखाना होगा। यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। pic.twitter.com/nCGp0oIOU9
Related Topics
ज्योतिरादित्य सिंधिया संत रविदास जयंती अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) ग्वालियर मध्य प्रदेश मूर्ति अनावरण सम्मान समारोह एमपी न्यूज हिन्दी एमपी न्यूज Jyotiraditya Scindia Sant Ravidas Jayanti SC-ST Officers and Employees Union (AJAKS) Gwalior Madhya Pradesh Statue Unveiling Honor Ceremony MP News Hindi MP Newsमध्य प्रदेश के सिवनी जिले में दर्दनाक हादसा, कुए में पुलिस वाहन गिरने से टीआई और आरक्षक की मौत
- दिनेश शुक्ल
- फरवरी 27, 2021 22:05
- Like

हादसे के वक्त वाहन में छपारा थाना प्रभारी नीलेश परतेती और आरक्षक चंदकुमार चौधरी सवार थे। वाहन कुए में गिरने से दोनों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है। यह घटना कैसे घटित हुई, इसकी जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के देवास जिले में बारातियों से भरी बस पलटी, दो की मौत, 40 घायल

