'सिंधिया ने जनता के साथ किया विश्वासघात', MP में बोलीं प्रियंका- एक्टिंग में अमिताभ बच्चन से आगे हैं शिवराज

By अंकित सिंह | Nov 15, 2023

प्रियंका गांधी ने आज मध्य प्रदेश के दतिया में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर और चंबल की जनता के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि आपकी चुनी हुई सरकार को गिराकर, आपको धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं ने मध्य प्रदेश में हजारों खोखली घोषणाएं की हैं, जो अब उन्हें भी याद नहीं हैं। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने बीते 3 साल में सिर्फ 21 लोगों को रोजगार दिया है, जबकि छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी है। 

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh: BJP पर वार करते हुए Priyanka Gandhi बोलीं, विराट ने सेंचुरी मार ली, प्याज की भी हो गई

प्रियंका ने कहा कि मोदी जी, देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं- जो अपने ही दुःख से दुखी रहते हैं, दिन भर रोते रहते हैं। लेकिन मोदी जी आदमी की पहचान में टॉप क्लास हैं। क्योंकि, उन्होंने दुनिया भर के कायरों और गद्दारों को इकठ्ठा कर अपनी ही पार्टी में ले लिया है। उन्होंने कहा कि गांधी जी कहते थे कि जब तक हमारे गांव मजबूत नहीं होंगे, तब तक यह देश पूरी तरह से स्वतंत्र नहीं हो सकता। इसलिए हम मनरेगा लेकर आए, खेती-किसानी पर जोर डाला, पंचायतों को सशक्त किया। कांग्रेस की सरकारों ने गांधी जी की इसी सोच पर काम किया है। उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि आपके क्षेत्र में निर्दोष लोगों पर फर्जी केस लगाकर जेल में डाल देते हैं। गृह मंत्री का काम कानून का पालन करवाना- मतलब जनता की सुरक्षा करना है, लेकिन वे यहां के माफियाओं, गुंडों का संरक्षण कर रहे हैं। ये कभी आपसे पूछने आते हैं कि आपका जीवन कैसे चल रहा है? इसलिए कह रही हूं- आप जागरूक बनिए। 

प्रमुख खबरें

International Day for Biological Diversity: इको सिस्टम के लिए जरूरी है जैव विविधता संरक्षण

बकरीद पर कुर्बानी तो कामाख्या में बलि... Cow Politics पर नीतीश कुमार की पार्टी ने दिया कौन सा संदेश?

उद्योगपति Anil Agarwal का छलका दर्द, Ishan-Vaibhav के होते हुए भी IPL में Bihar क्यों नहीं?

आतंकवाद मामलों में जमानत पर Supreme Court में घमासान, Ajmal Kasab और Hafiz Saeed का नाम लेकर केंद्र ने अदालत से पूछे सवाल