इमरती देवी पर कमलनाथ की विवादित टिप्पणी के खिलाफ सिंधिया का मौन धरना, तख्ती लिए भाजपा नेता भी हुए शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2020

इंदौर। दलित समुदाय की भाजपा नेता इमरती देवी को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की कथित अभद्र टिप्पणी के खिलाफ राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया यहां सोमवार को मौन धरने पर बैठे। शहर के रीगल चौराहे पर महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा के सामने सिंधिया के नेतृत्व में दिए गए इस धरने में इंदौर से लोकसभा सदस्य शंकर लालवानी, भाजपा के कुछ स्थानीय विधायक और अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। धरने के दौरान सिंधिया ने एक तख्ती थाम रखी थी जिस पर लिखा था- माता-बहनों का जो करे अपमान, शास्त्र कहे वह हैशैतान समान। 

इसे भी पढ़ें: इमरती देवी का अपमान प्रदेश की एक-एक माता-बहन और बेटी का अपमान है: शिवराज सिंह चौहान 

सिंधिया के निष्ठावान समर्थकों में गिनी जाने वाली इमरती देवी कांग्रेस के उन 22 बागी विधायकों में से एक हैं जिनके विधानसभा से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होने के कारण तत्कालीन कमलनाथ सरकार 20 मार्च को गिर गयी थी। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा 23 मार्च को सूबे की सत्ता में लौट आई थी। इमरती देवी, विधानसभा के तीन नवम्बर को होने वाले उप चुनावों में ग्वालियर जिले की डबरा सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट